Tue, 20 Oct 2026 | 10:52:11 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मंडला जिले से तिरंगा यात्रा को दिखाई हरी झंडी

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मंडला जिले से तिरंगा यात्रा को दिखाई हरी झंडी
शेयर करें:

तिरंगा यात्रा में शामिल होने पहुंचे बड़ी संख्या में भाजयुमो के कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

    मंडला यशो:- लाडली बहना उपहार सह आभार कार्यक्रम में बम्हनी बंजर पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav)  ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के आवाहन पर हर घर तिरंगा (har ghar tiranga ) एवं तिरंगा यात्रा की ग्वारा हवाई पट्टी से जिले में 11 अगस्त से 13 अगस्त तक आयोजित होने वाली भारतीय जनता युवा मोर्चा (Bharatiya Janata Yuva Morcha) की तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा की विधिवत शुभारंभ किया ।    इस अवसर पर उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा हमारे देश के अमर बलिदानियों की गौरव गाथा और अपने देश को परम वैभव पर पहुंचाने तथा प्रदेश के उन्नति एवं समृद्वि के संकल्प के साथ आयोजित की जा रही है। तिरंगा यात्रा के शुभारंभ अवसर पर मध्य प्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके (Public Health Engineering Minister Smt. Sampatia Uike) भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष भीष्म द्विवेदी, उमेश ठाकुर, नीरज मरकाम, संदीप सिंह विनोद कछवाहा, पारस असरानी,सुधीर कसार, अनुराग चौरसिया, युवा मोर्चा अध्यक्ष आशीष झारिया सूर्यकांत जंघेला, दिनेश रजक, रोचीराम गुरवानी, बालकिशन खंडेलवाल, शैलेष मिश्रा, प्रफुल्ल मिश्रा, जोरावर सिंह, श्रीमती ममता उइके, जयदत्त झा, सहित भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी जनप्रतिनिधि कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में तिरंगा यात्रा में शामिल होने पहुंचे युवा मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि तथा स्थानीय नागरिक गण उपस्थित थे।

तिरंगा यात्रा का ग्वारा से बम्हनी बंजर तक हुआ भव्य स्वागत

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया बम्हनी बंजर के सिलगी तिराहा से मुख्यमंत्री श्री यादव खुले वाहन में खड़े होकर तिरंगा यात्रा के साथ चलते हुए आम जनता का अभिवादन किया। बम्हनी नगर में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में नागरिक खड़े होकर उनका ऐतिहासिक एवं भव्य स्वागत किया। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आशीष झारिया के नेतृत्व में ग्वारा हवाई पट्टी से बम्हनी बंजर तक लगभग 5 कि.मी. तक तिरंगा यात्रा का ग्रामीण जनों ने आत्मीय स्वागत कर पुष्प वर्षा करते हुए भारत माता एवं अमर बलिदानियों के नारे लगाये मंडला जिले में 11 अगस्त से आरंभ होकर तिरंगा यात्रा 13 अगस्त तक जिले की सभी विधानसभा एवं मंडलों में निकाली जायेगी।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें