Tue, 20 Oct 2026 | 09:23:43 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव युवा मोर्चा की तिरंगा यात्रा को दिखाएंगे हरी झंडी

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Aug 10, 2024 08:23 pm / Post views : 275

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव युवा मोर्चा की तिरंगा यात्रा को दिखाएंगे हरी झंडी
शेयर करें:

ग्वारा हवाई पट्टी से बम्हनी तक निकाली जायेगी तिरंगा यात्रा

  मण्डला यशो:- प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 11 अगस्त को मंडला जिले के बम्हनी बंजर में आयोजित रक्षा बंधन एवं श्रावण उत्सव के तहत लाडली बहनों के लिए आभार सह उपहार कार्यक्रम में शामिल होने आगमन हो रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ यादव हवाई पट्टी में भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा निकाली जा रही तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर यात्रा का मण्डला जिले से शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर सांसद पूर्व केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रदेश की कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उइके, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री भीष्म द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम पूर्व विधायक गण उपस्थित रहेंगे। तिरंगा यात्रा में सभी की सहभागिता रहे इसके लिए भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष श्री भीष्म द्विवेदी के मार्गदर्शन में तिरंगा यात्रा की तैयारी जिले में युवा मोर्चा द्वारा की जा रही है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुधीर कसार ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ग्वारा हवाई पट्टी में दोपहर 2.30 बजे हेलीकॉप्टर से आगमन होगा यहां भाजपा जिला पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि अगवानी करेंगे। तत्पश्चात मुख्यमंत्री श्री यादव प्रदेश में प्रारंभ होने वाली तिरंगा यात्रा का मंडला जिले के ग्वारा से हरी झंडी दिखाकर शुरुआत करेंगे। तिरंगा यात्रा मोटरसाइकिल वाहनों के द्वारा ग्वारा से आरंभ होकर बम्हनी बंजर तक पहुंचेगी। जिले में 11 से 13 अगस्त तक जिले की प्रत्येक विधानसभा में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जायेगा साथ ही मण्डल स्तर से सह यात्राएं भी निकाली जायेंगी। ग्वारा से बम्हनी तक निकाली जा रही तिरंगा यात्रा का जगह-जगह स्वागत स्थानीय नागरिकों द्वारा किया जायेगा। भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आशीष झारिया ने जिले के सभी युवाओं को तिरंगा यात्रा के आयोजन में शामिल होने एवं हर वर्ग को इस अभियान में सहभागिता करने हेतु आग्रह किया है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष