Mon, 19 Oct 2026 | 07:07:52 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हाथरस एवं इंदौर की घटना पर दु:ख व्यक्त किया

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jul 03, 2024 06:50 pm / Post views : 221

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हाथरस एवं इंदौर की घटना पर दु:ख व्यक्त किया
शेयर करें:

प्रदेश में होने वाले बड़े आयोजनों में सतर्कता बरतने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक वंदे मातरम के गान के साथ हुई आरंभ

भोपाल :- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक (Council of Ministers meeting) विधानसभा के समिति कक्ष में वंदे मातरम गान के साथ आरंभ हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैठक के पूर्व अपने संबोधन में उत्तर प्रदेश के हाथरस (Hathras of Uttar Pradesh) में सत्संग के दौरान मची भगदड़ में हुई श्रद्धालुओं की असामयिक मृत्यु एवं इंदौर के अनाथ आश्रम के मासूम बच्चों के असामयिक निधन पर दु:ख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इंदौर जिला प्रशासन (Indore District Administration) को घटना की विस्तृत जाँच के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने संस्था के प्रबंधक पर कार्रवाई करने को भी निर्देशित किया है। डॉ. यादव ने बताया कि हाथरस की घटना में ग्वालियर की एक महिला की भी मृत्यु हुई है। उन्होंने इंदौर की घटना में मृत बच्चों तथा ग्वालियर की महिला के परिजनों को प्रारंभिक रूप से दो-दो लाख रूपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्य सचिव को निर्देश दिए कि प्रदेश में होने वाले सभी बड़े आयोजनों से संबंधित जिला प्रशासन आवश्यक रूप से तालमेल रखे। उन्होंने निर्देशित किया कि सतर्कता बरतते हुए ऐसे आयोजनों में आने-जाने के मार्गों के स्पष्ट चिन्हांकन सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जाए।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें