Thu, 22 Oct 2026 | 11:27:07 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
मोहन भागवत के युवा संवाद शिविर में शामिल होने आज सिवनी से जबलपुर पहुंचेंगे युवा स्वयंसेवक 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन मोहन भागवत के युवा संवाद शिविर में शामिल होने आज सिवनी से जबलपुर पहुंचेंगे युवा स्वयंसेवक 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन

10 अगस्त को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना हितलाभ वितरण

10 अगस्त को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना हितलाभ वितरण
शेयर करें:

जिले में भी वार्डवार-ग्रामवार आयोजित होंगे कार्यक्रम

सिवनी यशो:- मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत गुरूवार 10 अगस्त को आयोजित होने वाले हितलाभ वितरण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कलेक्टर क्षितिज सिंघल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से खण्डस्तरीय अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सभी अनुविभागीय अधिकारी, सीईओ जनपद तथा नगरीय निकाय के सीएमओ को निर्देशित किया है कि ग्रामवार एवं वार्डवार आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना हितलाभ वितरण कार्यक्रम व्यवस्थित रूप से आयोजित हो। कार्यक्रम में राज्यस्तरीय कार्यक्रम के लाईव प्रसारण की व्यवस्था के साथ साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों को सहसम्मान आमंत्रित किया जाए। उन्होंने ग्राम एवं वार्ड की लाड़ली बहना योजना की पात्र महिलाओं को भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर श्री सिंघल ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के द्वितीय चरण में विकासखण्डवार प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए सभी सीईओ जनपद एवं सीएमओ को आयोजित किए जा रहे शिविरों का अधिक से अधिक प्रचार करते हुए पात्र महिलाओं से सुविधाजनक रूप से आवेदन प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं। उक्त वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सभी सीएमओ, सीडीपीओ तथा महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी शामिल थे।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष