Wed, 21 Oct 2026 | 05:34:32 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

राहुल गांधी के कहने पर छिंदावाड़ा आया: चौधरी

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Oct 17, 2024 10:21 pm / Post views : 134

राहुल गांधी के कहने पर छिंदावाड़ा आया: चौधरी
शेयर करें:

छिन्दवाड़ा ही नहीं बल्कि मप्र को भी कमलनाथ जी से पहचाना जाता है , आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी की मनाई जयंती

  छिन्दवाड़ा यशो:- मेरा सौभाग्य है कि मुझे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी की कर्मभूमि छिन्दवाड़ा में आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। छिन्दवाड़ा ही नहीं बल्कि मप्र को भी कमलनाथ जी के नाम से ही पहचाना जाता है। मैं यहां विद्यार्थी बनकर आया हूं, कमलनाथ व नकुलनाथ के सच्चे व निष्ठावान कार्यकर्ताओं से कुछ सीखकर जाऊंगा और उस पर अमल भी करुंगा। उक्त उदगार स्थानीय राजीव कांग्रेस भवन में आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुये अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के जनरल सेकेट्री आनंद चौधरी ने व्यक्त किये। आयोजित बैठक का शुभारंभ आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। छिन्दवाड़ा व पांढुर्ना जिले के समस्त कांग्रेस विधायकगण, समस्त प्रभारीगण, समस्त ब्लॉक/ उप ब्लॉक अध्यक्षगण, शहर कांग्रेस अध्यक्ष व कांग्रेस के समस्त मोर्चा संगठन के जिलाध्यक्ष, जिला/ जनपद पंचायत अध्यक्ष/ सदस्यगण, जिले की सभी नगर निगम, नगर पालिका, नगर परिषद के समस्त कांग्रेस पार्षदगण को सम्बोधित करते हुये श्री चौधरी ने कहा कि पिछले 10 वर्ष से केन्द्र में भाजपा की सरकार है जिसमें दो गुजराती भाई देश की सम्पत्ति को बेचने का काम कर रहे हैं, इन्होंने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी की छवि को धुमिल करने के लिये करोड़ों अरबों रुपये खर्च किये, किन्तु वे सफल नहीं हो पाये, क्योंकि सच्चाई के साथ हमेशा ईश्वर रहता है। भाजपा का पतन उनके कर्मों से ही होने वाला है। राहुल ने कहा मप्र जाओ तो पहले छिन्दवाड़ा जाना:- अपने सम्बोधन में संगठनात्मक चर्चा करते हुये श्री चौधरी ने कहा कि जब उनकी भेंट माननीय राहुल गांधी जी से हुई तो उन्होंने कहा कि मप्र जाओ तो सबसे पहले छिन्दवाड़ा जाना। मैं उन्हीं के निर्देशों का पालन करते हुये सबसे पहले छिन्दवाड़ा आया हूं। कमलनाथ जन्मदिन भव्य रूप से मनायेंगे पांढुर्ना जिला प्रभारी गंगा प्रसाद तिवारी ने आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुये कहा कि छिन्दवाड़ा की पहचान एक पिछड़े जिले के रूप में हुआ करती थी, किन्तु श्री कमलनाथ व नकुलनाथ के प्रयासों से हुये विकास कार्यों की वजह से आज छिन्दवाड़ा अग्रनी जिलों में गिना जाता है। उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी, कमलनाथ व नकुलनाथ के मार्गदर्शन में छिन्दवाड़ा व पांढुर्ना जिले के पदाधिकारी व कार्यकर्ता पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करते हुये पुन: जीत का परचम लहरायेंगे।आयोजित बैठक में कमलनाथ के जन्मदिवस को भव्य रूप से मनाने हेतु चर्चा की गई साथ ही आगामी दिवस में आयोजित बैठक की तारीख तय करने के साथ ही आयोजनों की रूपरेखा तैयार करने पर विचार विमर्श किये। आयोजित बैठक को सौंसर विधायक विजय चौरे, आयोजित बैठक में पांढुर्ना जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री सुरेश झलके, आयोजित बैठक में पांढुर्ना विधायक निलेश उइके, चौरई विधायक सुजीत चौधरी भी उपस्थित रहे। कांग्रेस के मोर्चा संगठन के प्रभारी श्री आनंद बक्षी, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती किरण चौधरी व शहर कांग्रेस अध्यक्ष पप्पू यादव ने भी सम्बोधित किया।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष