Mon, 19 Oct 2026 | 08:34:52 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला

लाड़ली बहना के आवेदन पूरी जिम्मेदारी से स्वीकार किये जाये - कलेक्टर

लाड़ली बहना के आवेदन पूरी जिम्मेदारी से स्वीकार किये जाये - कलेक्टर
शेयर करें:

समय सीमा बैठक सम्पन्न

सिवनी यशो:- बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी सड़क निर्माण विभाग अपनी सड़कों का व्यवस्थित संधारण सुनिश्चित करें। सड़कों के सोलडर एवं आवश्यक मरम्मत कार्य त्वरित रूप से सुनिश्चित किए जाएं, यह निर्देश कलेक्टर क्षितिज सिंघल ने सोमवार को आयोजित हुई समय सीमा बैठक में सभी सड़क निर्माण विभाग, नगर पालिका तथा एनएचएआई के अधिकारियों को दिए। उन्होंने मंगलवार 25 जुलाई से प्रारंभ हो रहे 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना' के द्वितीय चरण की तैयारियों की भी समीक्षा करते हुए निर्देशित कि ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाले शिविरों में सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, महिलाओं से आवेदन प्राप्त करने से लेकर उन्हें ऑनलाईन आवेदन की पावती देने तक सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त रहें। कलेक्टर श्री सिंघल ने बैठक में सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की भी विभागवार समीक्षा करते हुए नॉन अटैण्ड शिकायत से संबंधित अधिकारियों को वेतन काटने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोई भी शिकायत बेवजह उनके स्तर पर लंबित न रहे, तत्काल नियमानुसार कार्यवाही कर शिकायतों का फॉलोअप दर्ज किया जाए। इसी तरह उन्होंने समय सीमा में दर्ज प्रकरणों, पीजी पोर्टल में 50 एवं 100 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों की विभागवार विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को लंबित पेंशन प्रकरणों को त्वरित रूप से निराकृत करने के निर्देशित किया है। समीक्षा के दौरान केनाल मरम्मत कार्यों पर लापरवाही बरतने पाए जाने पर कार्यपालन यंत्री पेंच नहर का वेतन रोकने तथा बैठक से ऑनलाईन न जुडऩे को लेकर सीईओ जनपद सिवनी एवं तहसीलदार लखनादौन को अवैतनिक करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंघल ने जिले में खाद-बीज की उपलब्धता एवं वितरण की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि सभी क्षेत्रों में बीज-खाद की भण्डारण एवं वितरण की सुव्यवस्थित कार्ययोजना लागू की जाए, प्रत्येक किसान को सुविधाजनक रूप से बीज-खाद प्राप्त हो। उन्होंने जिला परिवहन अधिकारी को नियमित रूप से बस सहित अन्य यात्री वाहनों की चैकिंग करने के निर्देश दिए तथा प्रत्येक बस एवं ऑटो में किराया सूची चस्पा करवाने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती निधि सिंह राजपूत, अपर कलेक्टर सी.एल. चनाप, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सिवनी सुश्री मेघा शर्मा सहित सभी विभाग प्रमुखों की उपस्थिति रही एवं विकास खण्डस्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें