Mon, 19 Oct 2026 | 05:20:51 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
, बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी!

मध्यप्रदेश में स्टाम्प शुल्क में 500% तक की बढ़ोतरी पर कांग्रेस का हमला, सिवनी में जिला अध्यक्ष राजकुमार खुराना ने जताया विरोध

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Aug 07, 2025 08:48 pm / Post views : 384

मध्यप्रदेश में स्टाम्प शुल्क में 500% तक की बढ़ोतरी पर कांग्रेस का हमला, सिवनी में जिला अध्यक्ष राजकुमार खुराना ने जताया विरोध
शेयर करें:

सिवनी यशो :- मध्यप्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में विधानसभा में पारित किए गए भारतीय स्टाम्प (म.प्र. संशोधन), GST संशोधन, और रजिस्ट्रीकरण (म.प्र. संशोधन) विधेयकों पर सिवनी में तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि सरकार ने स्टाम्प शुल्क में 100 से लेकर 500 प्रतिशत तक की अप्रत्याशित वृद्धि कर दी है, जिससे आम जनता पर महंगाई और बेरोजगारी के बीच नया बोझ आ गया है।

उन्होंने बताया कि अब शपथ पत्र पर 50 रुपये के स्थान पर 200 रुपये, और संपत्ति एग्रीमेंट पर 1000 की जगह 5000 रुपये का स्टाम्प शुल्क देना होगा। कुल 12 प्रकार के दस्तावेज़ों पर यह नया शुल्क लागू किया गया है।

राजकुमार खुराना ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि –

"पहले की सरकारें सब्सिडी और राहत योजनाओं के माध्यम से जनता को सहयोग देती थीं, पर अब केवल वसूली और पेनाल्टी का दौर चल रहा है।"

उन्होंने आरोप लगाया कि बजट पेश करते समय सरकार "कोई नया टैक्स नहीं" जैसी घोषणाओं से झूठी वाहवाही लूटती है, जबकि बाद में 500 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करके जनता को गुमराह करती है।

कांग्रेस ने मांग की है कि सरकार जनहित को ध्यान में रखते हुए नीतियों में व्यवहारिकता लाए और कर सुधार के नाम पर जनता से जबरन वसूली न की जाए।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष