Mon, 19 Oct 2026 | 10:04:33 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा

विधायक की सायकल यात्रा से जनता को कोई लाभ नहीं - कांग्रेस

विधायक की सायकल यात्रा से जनता को कोई लाभ नहीं - कांग्रेस
शेयर करें:
सिवनी यशो:- सिवनी विधायक चुनाव जीतने के बाद विधानसभा में सायकल यात्रा कर रहें है जनता की अदालत, लठ पे चैपाल इस तरह की नौटंकी करने की पुरानी आदत है। सिवनी विधानसभा की जनता को उनकी इस करनी से कोई लाभ नही मिलता, लाभ तो तब मिलता जब विधानसभा चुनाव में सिवनी विधायक और भाजपा ने संकल्प पत्र जारी कर वोट मांगे थे। प्रदेश की जनता ने पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनाई अब ऐसा कोई कारण नही है कि जो वादे जनता से किये थे उन्हें पूरा करने में कोई रूकावट हो, क्यों कि केन्द्र में भी भाजपा की सरकार है। भाजपा के संकल्प पत्र में समृद्ध किसान-गेहॅू 2700 रू. प्रति क्विंटल, धान 3100 रू. प्रति क्विंटल, किसान सम्मान निधि 12000 रू. सशक्त नारी लाड़ली बहना 3000 हजार रू. प्रति माह, 450 रू. में गैस सिलेंडर, पक्का आवास, लाड़ली लक्ष्मी को 2 लाख रू., उत्तम शिक्षा एवं सक्षम युवा, 12 वी. तक शिक्षा मुफत, हर परिवार के एक सदस्य को रोजगार, सरकारी स्कूलो में मी-डे मील के साथ पौष्टिक नाश्ता, स्वास्थ्य व्यवस्था, 20 हजार करोड़ का निवेश, हाईटेक हास्पिटल और आईसीयू, बिस्तरों की संख्या दोगुनी, आदिवासी ब्लाक में एकलव्य विद्यालय और ना जाने कितने तरह के वादे किये गये थे। कांग्रेस सेवादल के कार्यकारी अध्यक्ष टिकेन्द्र देशमुख ने कहा कि सिवनी जिले के बरघाट में भाजपा नेता द्वारा आदिवासी के साथ कु्ररता, शासकीय शालाओं में गणवेश वितरण में भारी भ्रष्टाचार, करोड़ो रूपय की धान की हेराफेरी इन सब बातो को लेकर सत्ताधारी दल के विधायक मौन साधे हुये है। सारे भ्रष्टाचार में भाजपा के नेता लिप्त है यही कारण है कि सिवनी विधायक इन सब मुद्दो पर बोलने से बच रहें है। सायकल यात्रा निकालकर जिले के मुख्य मुद्दो से जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रहें है। सिवनी विधायक को जनता के बीच उनसे किये गये वादो को पूरा करने के बाद ही जाना चाहिये, ऐसी यात्राओं से सिवनी की जनता का कोई भला नही हो सकता।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष