Wed, 21 Oct 2026 | 07:26:01 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

कांग्रेस ने मुंह पर काली पट्टी बांध बाबा साहब की प्रतिमा के समक्ष किया मौन विरोध प्रदर्शन

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Dec 20, 2024 09:49 pm / Post views : 218

कांग्रेस ने मुंह पर काली पट्टी बांध बाबा साहब की प्रतिमा के समक्ष किया मौन विरोध प्रदर्शन
शेयर करें:

भाजपा नहीं बदल पाई संविधान तो बाबा साहेब पर की आपत्तिजनक टिप्पणी: कांग्रेस संविधान की बदौलत ही सभी के अधिकार सुरक्षित, भाजपा चाहती है एकाधिकार

 Chhindwara 20 December 2024 छिन्दवाड़ा यशो:- संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेड़कर (Constitution creator Bharat Ratna Dr. Bhimrao Ambedkar) की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कांग्रेस ने अपने आचरण व विचारधारा के अनुरूप मौनरूप से भाजपा की बाबा साहेब के प्रति कुण्डित व दूषित मानष्किता का विरोध किया साथ ही भाजपा के पोषित गुंडाई कार्यकर्ताओं की धमकी का भी शांतिपूर्ण तरीके से जवाब देकर मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Former Chief Minister Kamal Nath) व जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ (Former MP Nakulnath) एवं कांग्रेस पार्टी की रीति व नीति का परिचय दिया। शहर कांग्रेस (city ​​congress)  के द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन में छिन्दवाड़ा ग्रामीण भाग एक व छिन्दवाड़ा ग्रामीण भाग दो सहित कांग्रेस के समस्त मोर्चा संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्तागण स्थानीय राजीव कांग्रेस भवन से शहर के अम्बेड़कर तिराहा पहुंचे। बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कांग्रेसजन ने उन्हें शतशत् नमन किया। कांग्रेस के समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मुंह पर काली पट्टी बांधी और हाथों में संविधान निर्माता बाबा साहेब की फोटो लेकर भाजपा सरकार (BJP government) के केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) के द्वारा बाबा साहेब के प्रति की गई आपत्तिजनक टिप्पणी का विरोध किया। कांग्रेस ने अपने शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन के दौरान भाजपा को यह भी याद दिलाया कि समाज से अनेकों कुरीतियों को मिटाकर सभी को समान मौलिक अधिकार दिलाने वाले बाबा साहब ही है। आयोजित मौन धरना प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे (District Congress Committee President Vishwanath Okte) ने कहा कि कहा कि हमारे देश का संविधान विश्व का सबसे बड़ा व विस्तृत संविधान है। भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अम्बेड़कर ने हमें एक अनुपम संविधान दिया है। जिसमें हमें एक तरफ मौलिक अधिकार प्राप्त है तो दूसरी ओर कर्तव्यों का वर्णन भी मिला है। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में नागरिकों के अधिकारों का हनन नहीं होने दिया जाएगा। कमलनाथ व नकुलनाथ सतत आम लोगों की समस्याओं व उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ते आ रहे और यह लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। भाजपा पूरी तरह से संविधान को बदलने की पुरजोर कोशिश कर रही, किन्तु कांग्रेस उन्हें उनके मंसूबों में कामयाब नहीं होने देगी। भाजपा की गुंडाई का कांग्रेस शांतिपूर्ण तरीके से हर बार जवाब देगी। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन शहर कांग्रेस अध्यक्ष पप्पू यादव के द्वारा किया गया। आयोजित मौन धरना प्रदर्शन में गंगाप्रसाद तिवारी, आनंद बक्षी, गुरूचरण खरे, सोनू मागो, किरण चौधरी, दीपा यादव, सुरेश कपाले, अजय सिंह ठाकुर, समर्थ मैद, जीवन पटेल, अजय पटेल, जाकिर परवेज सहित शहर कांग्रेस, छिन्दवाड़ा ग्रामीण भाग एक, भाग दो, महिला कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल, कांग्रेस पार्षद दल, युवक कांग्रेस एनएसयूआई, एससी व एसटी प्रकोष्ठ सहित कांग्रेस के समस्त विभाग व प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण व बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष