कमलनाथ का केवल गुणगान न करे यह भी बताये कि उन्होंने नुकसान कितना किया
श्री सनोडिया ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में आगे कहा कि कांग्रेस के नेता कमलनाथ ने सिवनी नगर की पेयजल व्यवस्था को सुधारने के लिये केन्द्र में शहरी विकास मंत्री रहते हुये महज 48 करोड़ रूपये की राशि क्या दी कांग्रेसी नगर की जनता को ऐसा एहसास कर रहे है जैसे कमलनाथ जी ने सिवनी की जनता को खरीद लिया हो कांग्रेसी उस बात का इतना गुणगान कर चुके है कि अब जनता को बुरा लगने लगा है । भाजपा की कल्याणकारी सरकार ने हजारों करोड़ रूपये के विकास कार्य करा दिये परंतु इतना गुणगान भाजपा ने कभी नहीं किया परंतु कांग्रेस ीबार बार एक ही गाना गाते है कि कमलनाथ जी ने दिये कमलनाथ जी ने दिये कांग्रेसी कभी यह भी बोलने का सहास करें कि कमलनाथ जी ने सिवनी जिले को नुकसान पहुँचाने के लिये कितनी अडंगेबाजी की है । जिनके कारण सिवनी का मेडीकल कालेज बनने में बिलंब हो रहा है । सिवनी की फोरलेन बनने में बिलंब हुआ, रेल्वे का काम होने में बिलंब हुआ और संभाग बनने में सिवनी के साथ उन्होंने जो पैतरेबाजी की वह सिवनी के लिये अभिशाप बन गयी है और तो और अब तो आम जनता भी कहने लगी है कि कमलनाथजी सिवनी के विकास के लिये हानिकारक है ।
अपनी पार्टी के नपा अध्यक्ष को भ्रष्ट बोलने का साहस नहीं कर पा रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष
श्री सनोडिया ने आगे कहा कि भ्रष्टाचार में सिर से पाँव तक डूबी कांगे्रस के जिलाध्यक्ष श्री खुराना जी को यह बात अच्छी तरह से पता है कि भाजपाई परिषद के समय नवीन जल आवर्धन योजना की कार्य एजेंसी द्वारा सही तरीके से काम नहीं किया जा रहा था जिसके कारण कार्य एजेंसी के भुगतान रोक दिये गये थे परंतु कांग्रेसी अध्यक्षीय परिषद के सत्ता में आते ही योजना में अनियमित्ता करने वाली कार्य एजेंसी को करोड़ो रूपये के भुगतान प्रारंभ हो गये जबकि कांगेसी अध्यक्षीय परिषद ने कार्य एजेंसी के काम की गुणवत्ता की जाँच के लिये एक समिति गठित की थी इस समिति ने नवीन जल आवर्धन योजना के कार्य में हुई अनियमित्ताओं एवं घटिया काम का उल्लेख करते हुये कार्य एजेंसी के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही करने एवं भुगतान रोकने का प्रतिवेदन में स्पष्ट उल्लेख किया है उसके बाद भी नपा अध्यक्ष किस कारण से करोड़ो रूपये का भुगतान कर रहे है कांग्रेस अध्यक्ष श्री खुरान को यह बात स्पष्ट करना चाहिये ।