Wed, 21 Oct 2026 | 11:19:38 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त

उमंग सिंघार की मांग एवं आचार्य प्रमोद के ट्विट से कांग्रेस परेशान

उमंग सिंघार की मांग एवं आचार्य प्रमोद के ट्विट से कांग्रेस परेशान
शेयर करें:

आदिवासी मुख्यमंत्री की मांग से कांग्रेस में खलबली वहीं धीरेन्द्र शास्त्री के छिंदवाड़ा कार्यक्रम पर आचार्य प्रमोद का ट्विट कांग्रेस के गले की फांस बना

सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश में कुछ माह बाद चुनाव होने वाले है कांग्रेस जीत के प्रति इतनी अधिक आशांवित है कि वहाँ मुख्यमंत्री पद के लिये सिरफुटव्वल प्रारंभ हो गयी है । कांग्रेस के केन्द्रीय केन्द्रीय नेतृत्व से लगभग यह तय हो चुका है कि मध्यप्रदेश में विधानसभा 2023 चुनाव के लिये कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा कमलनाथ रहेंगे । कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी मध्यप्रदेशा में अपनी रैलियों के दौरान यह संकेत भी दे रही है कि प्रदेश के चुनाव में कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री पद के चेहरा कमलनाथ रहेंगे परंतु कांग्रेस के आदिवासी नेता उमंग सिंघार इस बात से सहमत नहीं है और वे प्रदेश में आदिवासी मुख्यमंत्री की मांग कर रहे है । उनकी इस मांग से कांग्रेस की चूले हिलने लगी है । कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे उमंग सिंघार ने रविवार को कहा कि राज्य का मुख्यमंत्री आदिवासी समाज से बनना चाहिए। उन्होंने आदिवासियों से कहा कि जब तक प्रदेश का मुख्यमंत्री आदिवासी नहीं बनेगा, तब तक चैन से घर नहीं बैठना। कमलनाथ सरकार के समय मंत्री रहे और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह से के साथ उनका विवाद काफी चर्चा में रहा है । सिंघार को हाल में गठित चुनावी समितियों से दूर रखा गया है। कांग्रेस नेता उमंग सिंघार ने यह भी कहा कि मैं आदिवासियों की बात करता हूँ उनके अधिकारों की बात करता हूँ तो कांग्रेस के नेताओं को मिर्ची लगती है और इसी कारण नेताओं से मेरी बन नहीं पाती और उनका चहेता नहीं हूँ परंतु मैं आदिवासियों का प्रिय हूँ । उमंग सिंघार की इस मांग से राजनीति में उबाल आ गया है । कांग्रेस विधानसभा चुनाव में जीतने की रणनीति बना रही है वहीं उमंग सिंघार जैसे नेता कांग्रेस की राह में रोड़ा बन रहे है कांग्रेस उमंग सिंघार के इस बयान से विचलित हो गयी है । वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता आचार्य प्रमोद ने भी कमलनाथ के द्वारा छिंदवाड़ा में पंडित धीरेन्द्र शास्त्री के कार्यक्रम को लेकर टिप्पणी कर कांग्रेस को मुश्किल में डालने का काम किया है । कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने ट्वीट कर कमलनाथ को कोसने का काम किया है । उन्होंने ट्विटर पर लिखा- आसाराम बापू भी प्लेन से ही छिंदवाड़ा गए थे। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने लिखा -मुसलमानों के ऊपर बुलडोजर चढ़ाने और आरएसएस का एजेंडा हिंदू राष्ट्र की खुल्लम-खुल्ला वकालत करके संविधान की धज्जियां उड़ाने वाले बीजेपी के स्टार प्रचारक की आरती उतारना कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को शोभा नहीं देता है। विधानसभा चुनाव के पहले ही कांग्रेस के सामने अपने ही नेताओं से इतनी मुश्किल है तो आने वाले समय में क्या हाल होंगे कांग्रेस को इसका सहज अंदाज लगा लेना चाहिये । कांग्रेस भाजपा के तीखे सवालों का जबाव तो दे सकती है परंतु कांग्रेस के नेताओ द्वारा चुनाव के उठाये जा रहे सवालो का जबाव कैसे देगी यह कांग्रेस के लिये चुनौती होगी ।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष