Thu, 22 Oct 2026 | 12:00:14 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
पोती को बचाने पानी में कूदे दादा, दोनों की डूबने से मौत मोहन भागवत के युवा संवाद शिविर में शामिल होने आज सिवनी से जबलपुर पहुंचेंगे युवा स्वयंसेवक 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन पोती को बचाने पानी में कूदे दादा, दोनों की डूबने से मौत मोहन भागवत के युवा संवाद शिविर में शामिल होने आज सिवनी से जबलपुर पहुंचेंगे युवा स्वयंसेवक 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन

संगठन सृजन अभियान से कांग्रेस को मिलेगी नई ऊर्जा: पर्यवेक्षक दल

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jun 28, 2025 12:07 am / Post views : 203

संगठन सृजन अभियान से कांग्रेस को मिलेगी नई ऊर्जा: पर्यवेक्षक दल
शेयर करें:

चौरई व हर्रई में कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक, संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण पर ज़ोर

Chhindwara 27 June 2025
कांग्रेस द्वारा चलाया जा रहा संगठन सृजन अभियान न केवल संगठन के ढांचे को मज़बूती देगा, बल्कि जमीनी स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर पार्टी में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करेगा। यह बात कांग्रेस के पर्यवेक्षकों ने चौरई और हर्रई ब्लॉकों में आयोजित बैठकों के दौरान कही।

बैठक में चौरई विधानसभा क्षेत्र के समस्त प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों व अनुसांगिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। पर्यवेक्षकों ने व्यक्तिगत चर्चा व संवाद के माध्यम से संगठन की जमीनी स्थिति की समीक्षा की।

“राहुल गांधी का फोकस संगठन के नवसृजन पर” — संजय कपूर

बैठक को संबोधित करते हुए पर्यवेक्षक संजय कपूर ने कहा कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का यह अभियान कांग्रेस संगठन को नींव से सशक्त बनाने की दिशा में एक रणनीतिक पहल है।

सुरेन्द्र चौधरी ने कहा —

“संगठित होकर ही सृजन संभव है। छिंदवाड़ा में कमलनाथ और नकुलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस पहले से सशक्त रही है और अब और अधिक संगठित रूप ले रही है।”

कमलनाथ-नकुलनाथ का अनुकरण करें — सुनील जायसवाल

पर्यवेक्षक सुनील जायसवाल ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि —

“कमलनाथ जी ने 46 वर्षों में संगठन को जिस समर्पण से मजबूत किया है, उसी पथ पर नकुलनाथ जी भी चल रहे हैं। हमें उनकी मंशा को धरातल पर उतारना है।”

“एकजुट होकर ही संगठन मजबूत होगा” — अभिनव ढिमोले

पर्यवेक्षक अभिनव ढिमोले ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को व्यक्तिगत स्वार्थों से ऊपर उठकर एकजुटता और अनुशासन के साथ संगठन निर्माण में योगदान देना होगा।

इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने स्थानीय कार्यकर्ताओं की समस्याएं भी सुनीं और उन्हें शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।