Tue, 20 Oct 2026 | 08:37:27 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

कांग्रेस किसान न्याय यात्रा निकालकर भाजपा सरकार को जगायेगी

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Sep 12, 2024 10:29 pm / Post views : 109

कांग्रेस किसान न्याय यात्रा निकालकर भाजपा सरकार को जगायेगी
शेयर करें:

राजीव कांग्रेस भवन में यात्रा को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक

   छिन्दवाड़ा यशो:- भाजपा के राज में आर्थिक रूप से टूट रहे किसानों की विभिन्न समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने व किसानों के लिये न्याय मांगने कांग्रेस किसान न्याय यात्रा निकालने जा रही। किसानों को दोगुनी आय का झांसा देने वाली भाजपा सरकार ने आज किसानों की लागत दोगुनी कर कृषि को लाभ की बजाये हानि के धंधे में तब्दील कर उन्हें कर्जदार बना रही। पिछले 20 वर्षों की भाजपा सरकार ने किसानों से जितने भी वायदे किये उनमें से एक भी पूरे नहीं किये ऐसे विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस किसान न्याय यात्रा निकालकर सरकार को जगायेगी। किसान न्याय यात्रा को लेकर स्थानीय राजीव कांग्रेस भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहे। किसानों की आर्थिक परेशानियों, बिजली दरों में बेतहाशा वृद्धि, खस्ताहाल सड़कें, महिलाओं से दुराचार, अजा, अजजा, अल्पसंख्यक वर्गों पर अत्याचार सहित अन्य ज्वलंत मुद्दों को लेकर 20 सितम्बर 2024 को जिला मुख्यालय पर किसान न्याय यात्रा निकाली जावेगी। छिन्दवाड़ा जिला मुख्य रूप से कृषि आधारित जिला है यहां की सम्पूर्ण अर्थव्यवस्था कृषि पर निर्भर है। किसान सोयाबीन व मक्का फसल का सर्वाधिक उत्पादन लेते हैं किन्तु बीते 13 वर्षों से वर्ष 2011 से आज 2024 तक किसान सोयाबीन को एक ही मूल्य पर बेच रहा, जबकि कृषि की लागत दोगुने से भी अधिक हो चुकी है। किसान एमएसपी की मांग लगातार कई वर्षों से कर रहे हैं और आज भी उनकी उपज एमएसपी के समर्थन मूल्य पर नहीं खरीदी जा रही। बढ़ी हुई बिजली दरों को चुकाने के उपरांत सिंचाई के समय किसानों को पर्याप्त बिजली आपूर्ति नहीं देना साथ ही बार-बार बिजली के ट्रांसफार्मरों का खराब होना और महीनों से बिजली सप्लाई बंद रहने की समस्याओं से किसान लगातार जूझ रहे हैं। भाजपा सरकार में खस्ताहाल सड़कें, बिगड़ी कानून व्यवस्था, महिलाओं व नाबालिग बालिकाओं से हो रहे दुराचार, अजा एवं अजजा वर्गों, अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव के खिलाफ कांग्रेस जंगी प्रदर्शन करते हुये किसान न्याय यात्रा निकालेगी। आयोजित बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे, प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष गंगाप्रसाद तिवारी व आनंद बक्षी, आशीष आदि उपस्थित थे ।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष