Wed, 21 Oct 2026 | 05:00:46 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

आधुनिक भारत के निर्माता राजीव गांधी को कांग्रेसजन ने दी विनम्र श्रद्धांजलि

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / May 21, 2025 10:14 pm / Post views : 230

आधुनिक भारत के निर्माता राजीव गांधी को कांग्रेसजन ने दी विनम्र श्रद्धांजलि
शेयर करें:
Chhindwara 21 May 2025
छिंदवाड़ा यशो:- दूरसंचार क्रांति के जनक पूर्व प्रधानमंत्री  राजीव गांधी जी की आज पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में मनाई गई। स्थानीय राजीव कांग्रेस भवन में शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। श्री राजीव गांधी के छायाचित्र पर पुष्प व माल्यार्पण कर अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि मौन धारण कर अर्पित की।  
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुये कहा कि देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी की हत्या के उपरांत सन् 1984 से 1991 के बीच राजीव गांधी जी देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री रहे। उन्होंने अपने कार्यों से देश की जनता के दिलोदिमाग में अमिट छाप छोड़ी। प्रथम कार्यकाल में ही उनके द्वारा देशहित व संचार के क्षेत्र में ऐसे विभिन्न कार्य किये जिसके लिये उन्हें अनंत काल तक याद किया जायेगा। उन्हें 21 वीं सदी के भारत का निर्माता कहा जाता है। 40 वर्ष की उम्र में प्रधानमंत्री बनने वाले  राजीव जी ने आधुनिक भारत की नींव रखी जिसके सहारे आज हमारा देश सूचना व क्रांति के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत में दूरसंचार क्रांति लाई यही नहीं आज जिस डिजिटल इंडिया की चर्चा हो रही है उसकी संकल्पना भी उन्होंने अपने ही जमाने में कर ली थी इसीलिये उन्हें डिजिटल इंडिया का ऑर्किटेक्ट, सूचना तकनीक एवं दूर संचार क्रांति का जनक भी कहा जाता है। स्थानीय निकाय चुनावों में महिलाओं का 33 प्रतिशत आरक्षण तय किया साथ ही पंचायती राज संस्थाओं को संवैधानिक दर्जा दिया था। श्री ओकटे ने राजीव गांधी जी के प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ व छिन्दवाड़ा से जुड़े संस्मरणों पर प्रकाश डाला।

देश में लाई कम्प्यूटर क्रांति 

भारतवर्ष के शहर, गांव व कस्बों के प्रत्येक नागरिक के हाथों में आज मोबाइल है, प्रत्येक घरों में टीवी व कम्प्यूटर एवं लैपटॉप है तो इसका श्रेय भारत के पूर्व प्रधानमंत्री  राजीव गांधी जी को जाता है। उन्होंने देश को कम्प्यूटर क्रांति दी। उनका मानना था कि तकनीक व विज्ञान की मदद के बिना उद्योगों का विकास नहीं हो सकता। कम्प्यूटर तक आमजन की पहुंच बनाने के लिये उन्होंने कम्प्यूटर सामग्री के आयात पर लगने वाली शुल्क घटा दी जिसके उपरांत कम्प्यूटर आम लोगों की पहुंच में आये। रेलवे की टिकट जारी करने की कम्प्यूटरीकृत व्यवस्था भी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के कार्यकाल में ही प्रारंभ हुई थी। आयोजित कार्यक्रम को नितिन उपाध्याय ने भी सम्बोधित करते हुये कहा कि राजीव जी ने युवाओं के हितों को ध्यान में रखकर अनेकों अनेक कार्य किये।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष