भाजपा प्रदेश कार्यालय में लोकसभा चुनाव क्लस्टर प्रभारी, संभाग प्रभारी, लोकसभा प्रभारी व संयोजक, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारियों की समीक्षा बैठक हुई संपन्न ------------------------------------------------------- सत्ता-संगठन के समन्वय से अगले 4 साल के विकास का रोडमैप बनाएंगे -डॉ. मोहन यादव कार्यकर्ताओं के प्रयास एवं नेतृत्व के परिश्रम से मिली ऐतिहासिक विजय - विष्णुदत्त शर्मा
भोपाल यशो:- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में सोमवार को आयोजित संभाग प्रभारी, लोकसभा संयोजक, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारियों की बैठक में लोकसभा चुनाव परिणामों की समीक्षा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिवप्रकाश जी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जीत के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने काफी अच्छे प्रयास किए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि लोकसभा चुनाव के रिकार्ड परिणामों को भविष्य में भी कोई तोड नहीं सकता। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी नेतृत्व एवं कार्यकताओं ने मिलकर अपनी भूमिका का निर्वाह किया और सभी के संयुक्त प्रयासों से ही यह सफलता मिली है। बैठक को लोकसभा चुनाव के प्रदेश चुनाव प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने भी संबोधित किया।



