Mon, 19 Oct 2026 | 02:54:40 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! भारी जलसंकट, चलेगा ‘रोको-टोको’ अभियान, पानी बर्बाद किया तो कटेगा नल कनेक्शन! छपारा बस स्टैंड पर चार साल बाद शुरू हुआ सुलभ शौचालय का निर्माण, महिलाओं को मिलेगी राहत सिवनी में नवजात शिशुओं की मौत पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में आज भव्य देवी जागरण, भक्ति गीतों से गूंजेगा मंदिर परिसर डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! भारी जलसंकट, चलेगा ‘रोको-टोको’ अभियान, पानी बर्बाद किया तो कटेगा नल कनेक्शन! छपारा बस स्टैंड पर चार साल बाद शुरू हुआ सुलभ शौचालय का निर्माण, महिलाओं को मिलेगी राहत सिवनी में नवजात शिशुओं की मौत पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में आज भव्य देवी जागरण, भक्ति गीतों से गूंजेगा मंदिर परिसर

भ्रष्ट नगर पालिका पूरे शहर को गंदा पानी पीने कर रही मजबूर, गंभीर बीमारी की संभावना 

भ्रष्ट नगर पालिका पूरे शहर को गंदा पानी पीने कर रही मजबूर, गंभीर बीमारी की संभावना 
शेयर करें:

पूर्व नपा. अध्यक्ष शफीक खान ने कार्यकारी अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया पर लगाए गंभीर आरोप

Seoni 07 June 2025
सिवनी यशो:- नगर पालिका सिवनी एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार मामला गंदे पानी की आपूर्ति और नगरपालिका प्रशासन में कथित भ्रष्टाचार से जुड़ा है। नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष शफीक खान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कार्यकारी अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया पर गंभीर आरोप लगाए हैं और प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं।
शफीक खान ने दावा किया कि जब से उन्हें सत्ता से हटाकर ज्ञानचंद सनोडिया को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, नगर पालिका का संचालन पूरी तरह से पटरी से उतर गया है। उन्होंने कहा कि ज्ञानचंद सनोडिया अनुभवहीन हैं या फिर जानबूझकर नगरपालिका व्यवस्था को भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा रहे हैं।

गंदे पानी की सप्लाई बनी जनस्वास्थ्य के लिए खतरा

श्री खान ने बताया कि नगर में लगातार नलों से गंदा पानी आ रहा है। जब पार्षदों ने सवाल उठाए तो यह कहकर भ्रम फैलाया गया कि माचागोंरा डेम से पानी आने की वजह से पानी की गुणवत्ता खराब हो गई है। जबकि असली कारण जलशोधन संयंत्रों – विशेषकर सिवनी, बंडोल और श्रीवनी – में एलम व ब्लीचिंग पाउडर की पर्याप्त मात्रा में न डाले जाना है।
श्री खान ने आरोप लगाया कि जब इस विषय में जलप्रदाय विभाग के कर्मचारियों से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि एलम और ब्लीचिंग पाउडर की आपूर्ति ठेकेदार द्वारा रोक दी गई है।

ठेकेदार से की गई मोटी रकम की मांग?

पूर्व अध्यक्ष ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि नगरपालिका ने पूर्व में एक वर्ष के लिए एलम-ब्लीचिंग की आपूर्ति हेतु ठेकेदार को सप्लाई ऑर्डर दिया था, और लगभग 35 टन सामग्री पहले ही सप्लाई की जा चुकी थी। फिर अचानक ठेकेदार ने आपूर्ति बंद कर दी। श्री खान का आरोप है कि ठेकेदार से आपूर्ति के एवज में बड़ी रकम की मांग की गई या फिर किसी अन्य करीबी ठेकेदार को काम दिलाने के उद्देश्य से मौजूदा ठेकेदार को परेशान किया जा रहा है।

जनता पी रही गंदा पानी, बीमारियों का बढ़ रहा खतरा

श्री खान ने यह भी कहा कि नगर के आर्थिक रूप से संपन्न लोग तो डब्बाबंद पानी मंगाकर अपना काम चला रहे हैं, लेकिन गरीब वर्ग को मजबूरी में यही गंदा पानी पीना पड़ रहा है। इससे पीलिया, उल्टी-दस्त, हैजा जैसी बीमारियाँ फैलने का खतरा बढ़ गया है।
उन्होंने शासन-प्रशासन से मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और नगर की जनता को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु त्वरित कदम उठाए जाएं।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष