Wed, 21 Oct 2026 | 07:50:10 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

नगर पालिका के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियो ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

नगर पालिका के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियो ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
शेयर करें:

2007 के पश्चात् से कार्यरत् दै0वे0भो0 कर्मचारियों को नियमित करने की मांग की

सिवनी यशो:- 19 जुलाई को विकास पर्व यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सिवनी आगमन पर नगरपालिका परिषद सिवनी के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया एवं रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान को ज्ञापन सौंपा । कर्मचारियों ने ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री जी को अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए आग्रह किया कि निकाय में वर्ष 2007 के पश्चात् से कार्यरत् सभी दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित किया जावे। निकाय के कर्मचारियों ने ज्ञापन में मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए बताया कि नगरीय निकाय एक ऐसी संस्था है जहां आम नागरिकों की सभी मूलभूत सुविधाएं निकाय के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के माध्यम से ही नागरिको को प्रदान की जा रही है। इसके साथ ही शासन द्वारा लांच की जाने वाली अनेकों नई योजनाओं का क्रियान्वयन ;ऑनलाईन एवं ऑफ लाईन भी निकाय के दै.वे.भो. कर्मचारी करते है, जैसे.नगर की सफाई व्यवस्था से लेकर शासन की हर छोटी बडी योजना का कार्य हम कर्मचारियों से लिया जाता है नालों के अंदर जाकर नालों की सफाई, सड़को की सफाईए कूडा उठाना कीचड़ साफ करना, मृत जानवर उठाना, नगर की हर प्रकार की गंदगी साफ करना, नगर में पेयजल सप्लाई प्रदान करना, राशन कार्ड, समग्र आईडी, जन्म.मृत्यु विवाह प्रमाण पत्र प्रदान करना, टीएस बनाना, टेण्डर कार्य, ई.नगर पालिका के समस्त कार्य, लायसेंस, जानवरों को पकडना, विद्युत व्यवस्था, Óमुख्यमंत्री जी की विभिन्न योजना को घर.घर तक पंहुचाना वर्तमान में, लाडली बहना योजना का लाभ घर.घर तक पहुंचाने का कार्य एवं सभी विभागों से संबंधित लिपिकीय कार्य भी हम कर्मचारियों के द्वारा किया जाता है और किया जा रहा है । आपने आगे ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के दौरान भी हम कर्मचारियों के द्वारा अपनी जान जोखिम में डालकर लगातार कार्य किया गया है। शासन की सभी योजनाओं को हमारे द्वारा सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया जाता है। इसके पूर्व में शासन द्वारा वर्ष. 2007 तक के दै.वे.भो. कर्मचारियों को नियमितीकरण का लाभ प्रदान किया जा चुका है Óकिन्तु वर्तमान में लगभग 300 कर्मचारियों ऐसे है जो 15-16 वर्षो से लगातार पूर्ण ईमानदारी से कार्य कर रहे है किन्तु अभी तक उन्हे नियमित नही किया गया है । हम सभी को महीने भर कार्य के बदले मे हमें मात्र 8-10 दस हजार रूपये का मानदेय प्रदान किया जाता है। प्रदेश के मुख्यमंत्री जी से गुहार लगाते हुए कर्मचारियों निवेदन किया कि वर्ष 2023 में प्रत्येक वर्ग के कर्मचारियों को कुछ न कुछ दिया है उनकी सभी मांगो को पूर्ण करने का निर्णय लिया है। लेकिन नगरीय निकाय के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को अभी तक कोई लाभ प्राप्त नहीं हुआ है। कर्मचारियो ने ज्ञापन में मुख्यमंत्री जी से मांग की है कि नगरीय निकाय के सभी दैनिक वेतन भोगी कर्मचारीगण जो 15-16 वर्षों से निरंतर निकाय में अपनी सेवाऐं दे रहे है और मात्र 8-10 हजार रूपये प्रतिमाह वेतन पाकर कार्य कर रहे है उनके हितों की चिंता करते हुए उन्हे नियमित किये जाने का आग्रह कियां है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष