Mon, 19 Oct 2026 | 08:34:30 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला

सिवनी विधानसभा में विकास कार्यों की सौगात, बलारपुर से पौड़ी तक "विकास यात्रा" का शुभारंभ

सिवनी विधानसभा में विकास कार्यों की सौगात, बलारपुर से पौड़ी तक "विकास यात्रा" का शुभारंभ
शेयर करें:
Seoni 16 June 2025
सिवनी यशो:- सिवनी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 115 में मंगलवार को एक दिवसीय भव्य विकास कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न विकास परियोजनाओं का भूमिपूजन एवं लोकार्पण संपन्न होगा। इस "विकास यात्रा" की शुरुआत प्रात: 11:30 बजे ग्राम पंचायत बलारपुर से होगी।
बलारपुर में नवीन पंचायत भवन निर्माण, शांतिधाम में शोक सभागृह निर्माण, तथा बलारपुर से बोथिया सड़क मार्ग का भूमिपूजन कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके पश्चात विकास यात्रा क्रमश: विभिन्न ग्रामों में पहुंचकर जनकल्याणकारी परियोजनाओं का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेगी।

मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट जनों की उपस्थिति

इस महत्वपूर्ण अवसर पर बालाघाट-सिवनी लोकसभा क्षेत्र की सांसद मान. श्रीमती भारती पारधी मुख्य अतिथि होंगी। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती डहेरिया भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी।  कार्यक्रम की अध्यक्षता सिवनी विधायक श्री दिनेश राय "मुनमुन" द्वारा की जाएगी।
साथ ही, जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जिला एवं जनपद सदस्यगण, संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच, उप सरपंच तथा क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण इस विकास यात्रा में सहभागिता करेंगे।
इन विकास कार्यों का होगा लोकार्पण व भूमिपूजन - ग्राम परासिया : परासिया से बेलखेड़ी मार्ग का भूमिपूजन, ग्राम बखारी : नवीन पंचायत भवन का लोकार्पण,  ग्राम लकवाह : हायर सेकेंडरी स्कूल भवन का लोकार्पण, ग्राम माहुलपानी : नवीन तालाब निर्माण कार्य का भूमिपूजन,  ग्राम तेंदनी एवं बड़पानी : स्नानघाट निर्माण कार्य का निरीक्षण,  ग्राम पौड़ी : पौड़ी से पिपरिया मार्ग का भूमिपूजन करेंगे । 
यह विकास यात्रा, प्रधानमंत्री के "विकसित भारत" की परिकल्पना, सेवा-सुशासन एवं गरीब कल्याण के समर्पित 11 वर्षों को समर्पित है। आयोजकों द्वारा ग्रामवासियों से इस यात्रा में अधिकाधिक उपस्थिति की अपील की गई है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें