Mon, 19 Oct 2026 | 08:28:55 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला

भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद व टिफिन पिकनिक का जमुनिया में हुआ आयोजन

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Mar 07, 2025 10:43 pm / Post views : 209

भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद व टिफिन पिकनिक का जमुनिया में हुआ आयोजन
शेयर करें:

लोकसभा की बड़ी जीत के पीछे हर एक छोटे बड़े कार्यकर्ताओं का परिश्रम है: विवेक बंटी साहू इस बार के चुनावों की जीत की बधाई के वास्तविक हकदार हमारे देवतुल्य कार्यकर्ता ही हैं: शेषराव यादव

Chhindwara 07 March 2025 छिंदवाड़ा यशो:- सांसद विवेक बंटी साहू एवं भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव द्वारा शुक्रवार को छिंदवाड़ा विधानसभा अंतर्गत आने वाले सारना मंडल के ग्राम जमुनिया में कार्यकर्ता संवाद एवं टिफिन पिकनिक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सांसद विवेक बंटी साहू एवं भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव द्वारा कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित किया एवं कार्यकर्ताओं ने भी अपनी बात उनके सामने रखी। संवाद उपरान्त सभी ने अपने साथ टिफिन में लाए भोजन को आपस में मिल बांटकर खाए। कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करते हुए सांसद विवेक बंटी साहू ने कहा कि इस लोकसभा की बड़ी जीत के पीछे हर एक छोटे बड़े कार्यकर्ताओं का परिश्रम है। उन्होंने कहा कि भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं की संगठन के प्रति निष्ठा और अथक परिश्रम से ही यह संभव हो सका है। उन्होंने कहा कि वे हर परिस्थिति में अपने कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधे मिलाकर खड़े हैं और हमेशा खड़े रहेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता हमेशा से विपरीत परिस्थिति में काम करते आए हैं और इस बार के चुनावों की जीत की बधाई के वास्तविक हकदार हमारे देवतुल्य कार्यकर्ता ही हैं। उन्होंने कहा कि मैं कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा से उपलब्ध रहा हूं और हमेशा रहूंगा। श्री यादव ने कहा कि संगठित कार्यकर्ता भाजपा की शक्ति है जिसे विरोधी कई बार तोडऩे का असफल प्रयास करते हैं लेकिन हमारे कार्यकर्ता बंधु जब विपरीत परिस्थितियों में नहीं डिगे, अब तो नगर से लेकर केंद्र तक भाजपा की सरकार है। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता किले की वो चट्टान हैं जिन्हें कोई तूफान एक इंच भी नहीं हिला सकता है। श्री यादव ने कहा कि अब हमें अपने आपस की सभी मतभेदों को भूलकर आपसी सामंजस्य से पार्टी को और मजबूत करना है और अभी से अपने बूथ को मजबूत करने में जुट जाना है। इस कार्यक्रम में सांसद विवेक बंटी साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव सहित छिंदवाड़ा विधानसभा अंतर्गत आने वाले सभी 6 मंडलों के मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, बी एल ए, महामंत्री एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें