Wed, 21 Oct 2026 | 12:36:19 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

जिला भाजपा ने मंडला एवं बालाघाट लोकसभा क्षेत्र में शानदार जीत पर कार्यकर्ताओं को दी बधाई

जिला भाजपा ने मंडला एवं बालाघाट लोकसभा क्षेत्र में शानदार जीत पर कार्यकर्ताओं को दी बधाई
शेयर करें:

भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे ने श्रीमती भारती पारधी का भाजपा कार्यालय मे स्वागत कर मुंह मीठा कराया और प्रचण्ड मतो से जीत पर दी बधाई

  सिवनी यशो:-भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे के कुशल नेतृत्व मे भारतीय जनता पार्टी ने मंडला लोकसभा क्षेत्र की केवलारी एवं लखनादौन तथा बालाघाट लोकसभा क्षेत्र की सिवनी एवं बरघाट विधानसभा में सहित संपूर्ण लोकसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशियों को मिली शानदार जीत पर बधाई दी है । बालाघाट लोकसभा से निर्वाचित श्रीमती भारती पारधी की प्रचंड मतों से जीत पर भाजपा जिलाध्यक्ष सहित कार्यालय में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकत्र्ताओं ने श्रीमती पारधी को बधाई दी एवं उनका मुंह मीठा कराते हुये मिष्ठान का वितरण किया । कार्यालय में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने जीत पर एक दूसरे को बधाई दी । भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे ने कहा कि बहन भारती पारधी की ऐतिहासिक जीत कार्यकर्ताओं एवं मातृशक्ति की जीत है। पूरा भरोसा है कि आप अपने कर्तव्य और अधिकारों का जनहित में उपयोग कर क्षेत्र के लिए भलाई के काम करेंगे और सहीकुशलता पूर्वक अपनी हर जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय वीड़ी शर्मा जी का नेतृत्व एवं प्रदेश के मुखिया मोहन यादव जी की सरकार संचालन क्षमता के कारण भाजपा मध्य प्रदेश की सभी 29 सीटों पर जीत का इतिहास रचने में सफल रही है । जनता एवं कार्यकर्ताओं का कोटि-कोटि आभार व्यक्त किया है । सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष तथा लोकसभा में सिवनी विधानसभा के प्रभारी संतोष अग्रवाल ने विधानसभा क्षेत्र के कार्यकत्र्ताओं एवं निर्वाचित सांसद श्रीमती भारती पारधी को जीत की बधाई देते हुये कहा कि सिवनी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं ने भाजपा की जीत जिस अपेक्षा के साथ दिलाई है उस अपेक्षा के अनुसार भारतीय जनता पार्टी पूरी क्षमता से कार्य करेेगी । भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं सिवनीविधानसभा प्रभारी संतोष अग्रवाल ने होटल बाहुबलि में परिणामों के रूझान आते ही मिष्ठान वितरण प्रारंभ कर दिया थ और उपस्थित कार्यकत्र्ता जीत की खुशी में ढोल नगाड़ो के साथ खुशियाँ मनाते हुये आतिबाजी कर रहे थे । भाजपा से प्रत्याशी श्रीमती भारती पारधी भी यहाँ उपस्थित रही जिन्हें कार्यकत्र्ताओं ने बधाई दी और मुंह मीठा कराया । बरघाट विधायक कमल मर्सकोले एवं बरघाट विधानसभा प्रभारी भाजपा जिला मंत्री डाँ. अभिजीत सिंह चौहान ने निर्वाचित सांसद, कार्यकत्र्ताओं एवं क्षेत्र के मतदाताओं को जीत की बधाई दी है तथा कार्यकत्र्ताओं के परिश्रम एवं मतदाताओं के विश्वास को नमन करते हुये उनका आभार व्यक्त किया है । भाजपा जिला महामंत्री एवं केवलारी विधानसभा प्रभारी अजय डागोरिया तथा भाजपा जिला महामंत्री एवं लखनादौन विधानसभा प्रभारी जयदीप सिंह चोहान ने मंडला लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी फग्गनसिंह कुलस्ते, विधानसभा क्षेत्र के कार्यकत्र्ताओं एवं मतदाताओं को जीत की बधाई देते हुये कार्यकत्र्ताओं एवं मतदाताओं का अभार व्यक्त किया है ।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष