Mon, 19 Oct 2026 | 08:36:54 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला

मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर जिला स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न 

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jun 06, 2025 10:19 pm / Post views : 257

मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर जिला स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न 
शेयर करें:

संकल्प से सिद्धि अभियान के तहत जनता तक पहुंचाएंगे मोदी सरकार की उपलब्धियां.

Seoni 06 June 2025
सिवनी यशो :- भाजपा जिला कार्यालय में मोदी सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम कार्यशाला की शुरुआत भारत माता एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यशाला मेंं भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार, बरघाट विधायक कमल मर्सकोले,  पूर्व जिला अध्यक्ष आलोक दुबे, पूर्व जिला सुदर्शन बाझल, पूर्व  अध्यक्ष सुजीत जैन, एवं पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश पाल सिंह गरिमामय उपस्थिती रही और इनका कार्यकत्र्ताओं को मार्गदर्शन प्राप्त हुआ । 
संकल्प से सिद्धी कार्यक्रम के जिला प्रभारी पूर्व जिलाध्यक्ष  प्रेम  तवारी ने आयोजित करे संबोधित करते हुये कार्यशाला जानकारी दी कि आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के लिये अलग अलग दायित्ववान कार्यकत्र्ताओं की टोली बनायी गयी है । पूर्व जिलाध्यक्ष श्री तिवारी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले एक दशक में ऐतिहासिक परिवर्तन किये है ।  उनकी नीतियों से भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के माध्यम से देश आत्मनिर्भर और समृद्ध बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। कार्यशाला को संबोधित करते हुए श्री तिवारी ने बताया कि 5 जून से प्रारंभ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। इस दौरान जनपद और मंडल स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यकर्ता मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों का प्रचार-प्रसार करेंगे।
आयोजित होने वाले कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि संकल्प से सिद्धि के 11 साल कार्यक्रम के तहत पर्यावरण दिवस, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस, आपातकाल का काला अध्याय जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिनके प्रभारी नियुक्त किया गया है जिसमें संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम के प्रभारी पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम तिवारी तो वही पर्यावरण दिवस कार्यक्रम प्रभार भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनिल गोल्हानी को  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का प्रभारी युवराज सिंह रांहगडाले को  डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस कार्यक्रम प्रभारी भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजय उईके को आपातकाल का काला अध्याय के कार्यक्रम का प्रभारी पूर्व जिला अध्यक्ष सुदर्शन बाझल  को सौंपा गया है।
वही संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम के प्रभारी पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम तिवारी ने कहा कि देश की जनता ने विकसित भारत, स्वाभिमानी भारत और आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए तीसरी बार मोदी सरकार के संकल्प को पूरा किया है। जनता की उम्मीदों और विश्वासों पर मोदी सरकार लगातार 11वें वर्ष भी खरा उतर रही है। कार्यशाला में नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया, भाजपा जिला महामंत्री अजय डागोरिया, महामंत्री गजानंद पंचेश्वर, विजय उईके जिला उपाध्यक्ष, डां. अभिजीत सिंह चौहान, राजेश उपाध्याय मंचासीन रहे । कार्यशाला में जिला पदाधिकारी, मोर्चो के अध्यक्ष प्रकोष्ठो के जिला संयोजक मंडल अध्यक्ष मंडल महामंत्री एवं मंडलों की टोलिया उपस्थित रहे।   कार्यक्रम का संचालन पीयुष दुबे ने किया ।  

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें