Tue, 20 Oct 2026 | 02:00:29 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

जिला पंचायत उपाध्यक्ष लल्लू बघेल का निर्वाचन शून्य

जिला पंचायत उपाध्यक्ष लल्लू बघेल का निर्वाचन शून्य
शेयर करें:
सिवनी जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक एक से निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य और जिला पंचायत में जिला पंचायत के उपाध्यक्ष बृजेश लल्लू बघेल का निर्वाचन कमिश्नर अभय वर्मा द्वारा शून्य घोषित कर दिया गया है। अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित इस वार्ड से कुल 9 अभ्यर्थी मैदान में थे जिनमें एक रामप्रसाद डहेरिया भी थे । राम प्रसाद डेहरिया द्वारा बृजेश बघेल के जाति प्रमाण पत्र पर आपत्ति प्रस्तुत की गई थी और ब्रजेश बघेल की जाति अनुसूचित जाति में ना आने की बात कही गई थी इस याचिका की सुनवाई करते हुए कमिश्नर अभय वर्मा द्वारा बृजेश बघेल का निर्वाचन शून्य घोषित करते हुए लिखित आदेश में कहा गया है कि उक्त निर्वाचन में बृजेश उर्फ लालू बघेल को 19272 मत मिले थे प्रत्याशी क्रमांक 2 बसंत बघेल को 10226 तीसरे नंबर पर सुनील बघेल को 3316 मत मिले तथा याचिकाकर्ता रामप्रसाद डहेरिया को 1857 मत मिले थे शेष मत अन्य अभ्यर्थियों को मिले थे विधि मान्य मतों में से मात्र 5.01 प्रतिशत मत ही प्राप्त हुए इस प्रकार याचिकाकर्ता विधि मान्य मतों में से बहुसंख्या प्राप्त नहीं हुई थी अतः याचिका कर्ता को निर्वाचित घोषित नहीं किया जा सकता। जारी आदेश में उल्लेख किया गया है कि बृजेश सिंह बघेल अनुसूचित जाति वर्ग के सदस्य नहीं है इस कारण निर्वाचित अभ्यर्थी इस वार्ड से चुनाव लड़ने के लिए योग्य नहीं था अतः पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम के तहत बृजेश बघेल का निर्वाचन शून्य घोषित किया जाता है। कमिश्नर द्वारा अपने आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि उक्त निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं का नवीन जनादेश लिया जाना ही विधि सम्मत होगा अतः जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित निर्वाचन क्रमांक एक के सदस्य के शीघ्र निर्वाचन हेतु नियम अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें।

हम उच्च न्यायालय में अपील करेंगे और मजबूती से अपना पक्ष रखेंगे - लल्लू बघेल

निर्वाचन को शून्य घोषित करने में माननीय कमिश्रर न्यायालय ने निर्णय दिया है हम अपने तथ्यों को और मजबूती के साथ उच्च न्यायालय में अपील करते हुये प्रस्तुत करेंगे । बागरी समाज के द्वारा इस क्षेत्र से इसके पूर्व भी आरक्षण के तहत प्रतिनिधित्व किया गया है जिसमें मेरे घर के व्यक्ति निर्वाचित हुये थे । यह निर्वाचन क्षेत्र बागरी समाज को अनुसूचित जाति वर्ग का मानते हुये आरक्षित किया गया है यह सारे तथ्य आगे की कानूनी प्रक्रिया में मजबूती के साथ रखे जायेंगे और मुझे पूरा विश्वास है कि बागरी समाज को उनका अधिकारी सम्माननीय न्यायालय दिया जायेगा ।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें