Mon, 19 Oct 2026 | 04:26:05 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! भारी जलसंकट, चलेगा ‘रोको-टोको’ अभियान, पानी बर्बाद किया तो कटेगा नल कनेक्शन! नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! भारी जलसंकट, चलेगा ‘रोको-टोको’ अभियान, पानी बर्बाद किया तो कटेगा नल कनेक्शन!

गंगा मईया को गंदा मत करों, जिला पंचायत सदस्य सनोडिया की अपील

गंगा मईया को गंदा मत करों, जिला पंचायत सदस्य सनोडिया की अपील
शेयर करें:
सिवनी 07 जून 2023 सिवनी यशो:- सिवनी शहर के बस स्टैंड से एवं मंगलीपेठ से परतापुर होकर जाने वाले गंदे नाले कों बैन गंगा में मिलने से पूर्व जल शुद्धि संयन्त्र बनाए जाने की मांग जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं मॉ बैन गंगा सेवा अभियान के अहम सदस्य घनश्याम सनोडिया जिला पंचायत सदस्य द्वारा की गई है। श्री सनोडिया ने कलेक्टर को दिए पत्र में आगे लेख किया है कि उपरोक्त दोनों नालों जिनमें सिवनी नगर का अधिकतम अपशिष्ट प्रवाहित होकर जिला की जीवन दायिनी पवित्र पावनी माँ बैन गंगा में शहर के उपनगरीय क्षेत्र भैरोगंज से लगे ग्राम परतापुर में जाकर मिलते हैं। जैसा कि कुछ दिनों पूर्व श्री दिनेश राय जी ;विधायक सिवनी ने कहा था कि बस स्टैंड से होकर जाने वाले नाले में शहर का मल.मूत्र युक्त पानी बहता है जो दल सागर तालाब को गंदा करता था अब इसका गंदा पानी दल सागर में नहीं जाएगा अब उक्त गंदे नालों के माध्यम से सिवनी शहर की सीवरेज का मल.मूत्र युक्त पानी मेरे जिला पंचायत क्षेत्र से बहने वाली माँ बैन गंगा के पवित्र जल को गंदा करने लगा है। माँ बैन गंगा के परतापुर घाट में सिवनी शहर के एवं आसपास गाँव के लोग धार्मिक अनुष्ठान, स्नान एवं अस्थी विसर्जन हेतू जाते हैं समय. समय पर गंगा के घाटों में मेला लगता है जिसमें लोग गंगा के पवित्र जल में स्नान करते हैं वा द्वि पीठाधीश्वर जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी श्री स्वरूपानन्द सरस्वती जी महाराज की जन्मस्थली गुरुधाम दिघोरी में बैनगंगा के जल से लोग विश्व के सबसे बड़े स्फटिक मंणी से बने शिव लिंग का अभिषेक करते हैं। श्री सनोडिया ने बताया कि शहर का गंदा पानी नालों के माध्यम से सीधे बैन गंगा में मिलने से आज जल पीने या स्नान की बात तो दूर छूने के लायक भी नहीं रहा। यह समस्या सिर्फ परतापुर घाट की नहीं है अपितु गंगा जी जैसे. जैसे आगे बढती जाती हैं आसपास के ग्रामीण लोग गंगा जी पर सभी धार्मिक कर्मकांड के लिए निर्भर करते हैं इतना ही नहीं बैन गंगा नदी से उक्त गंदा पानी परतापुर से पुसेरा, मुंगवानी, दिघोरी, बंडोल, बखारी होते हुए छपारा भीमगढ बांध को पहुंचेगा जिसे पेयजल रुप में वापिस सिवनी वासियों को यह मल.मूत्र युक्त जल पिलाया जाएगा। जिससे बैन गंगा पर आश्रित सभी ग्रामों के लोग, पशु पक्षी एवं शहर वाशी पीकर बीमार होंगे। जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं मॉ बैन गंगा सेवा अभियान के सदस्य, घनश्याम सनोडिया ;जिला पंचायत सदस्य ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान, जिला प्रशासन एवं नगरपालिका प्रशासन को पत्र लिखकर माँ बैन गंगा के जल को साफ. स्वक्ष बनाऐ रखने हेतु शहर का मल.मूत्र युक्त गंदा पानी गंगा में मिलने से पूर्व जल शुद्धिकरण संयन्त्र बनाए जाने की मांग की है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष