Tue, 20 Oct 2026 | 03:33:42 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी पुण्यतिथि प्रत्येक बूथ पर मनायी जायेगी, एक पेड़ माँ के नाम अभियान की होगी शुरूवात

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jun 22, 2024 05:13 pm / Post views : 162

डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी पुण्यतिथि प्रत्येक बूथ पर मनायी जायेगी, एक पेड़ माँ के नाम अभियान की  होगी  शुरूवात
शेयर करें:

जिला मुख्यालय में शाम 04 बजे दोनों नगर मंडल संयुक्त रूप से करेंगे कार्यक्रम 

सिवनी यशो :- भारतीय जनता पार्टी 23 जून जनसंघ के संस्थापक पार्टी के पितृपुरूष डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस को स्मृति दिवस के रूप जिले के प्रत्येक बूथ मनायेगी । बलिदान दिवस का कार्यक्रम प्रत्येक मंडल मुख्यालय आयोजित होगा शाम 4:00 बजे भाजपा जिला कार्यालय में सिवनी नगर के दोनों मंडलों का संयुक्त कार्यक्रम भाजपा के जिला मुख्यालय में उपस्थित पदाधिकारियों एवं वरिष्ठजनों की उपस्थिती में संपन्न होगा । भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे ने कहा है कि पार्टी के निर्धारित 06 वार्षिक कार्यक्रमों में डां. श्याम प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस का कार्यक्रम भी मुख्य कार्यक्रम है और पार्टी के वार्षिक 06 कार्यक्रम बूथ स्तर पर आवश्यक रूप से मनाये जाते है । प्रत्येक बूथ पर डाँ. मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ करें और इसी दिन से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की मंशा के अनुरूप एक पेड़ माँ के नाम अभियान का शुभारंभ बूथ स्तर से प्रत्येक कार्यकत्र्ता को करना है । इस अभियान के तहत पार्टी के राष्ट्रीय स्तर से पन्ना प्रमुख स्तर के सभी कार्यकर्ता माँ के साथ अथवा मां की तस्वीर लेकर एक पेड़ माँ के नाम लगाये और इससे संबंधित तस्वीर को अधिक से अधिक ट्वीट एवं सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाना पार्टी ने सुनिश्चित किया है । भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे ने कहा है कि इस अभियान में जिले का प्रत्येक नागरिक हिस्सा ले एवं इस अभियान में सार्वजनिक संस्थानों, स्कूल, कालेजों, शिक्षण संस्थानों एवं एनजीओ को शामिल किया जाए। पार्टी द्वारा व्यापक स्तर पर पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण किया जाये तथा हर कार्यक्रम से पहले वृक्षारोपण अवश्य हो। श्री दुबे ने कहा है कि एक पेड़ माँ के नाम" कार्यक्रम को जन-जन का कार्यकम बनाने हेतु जनजागरण अभियान चलाया जाए। इसके साथ ही स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारतÓ को ध्यान में रखते हुए तालाब, कुआं एवं अन्य जल बहाव, जल स्रोतों को लक्ष्य लेकर के प्लास्टिक रहित अभियान 6 जुलाई तक चलाया जाए। 23 जून डां. मुखर्जी पुण्य तिथि से 06 जुलाई डाँ.श्याम प्रसाद जी की जयंती तक कार्यक्रम को व्यापकता प्रदान करने एवं सफल बनाने के लिये कार्यक्रम के लिये जिला स्तर पर एक चार सदस्यीय टीम को प्रभारी बनाया गया है । जिसमें भाजपा जिला महामंत्री गजानंद पंचेश्वर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष लालमणी लालू राय, भाजपा की वरिष्ठ नेत्री श्रीमती गोमती ठाकुर, भाजपा जिला मंत्री पीयुष दुबे को शामिल किया गया है ।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें