Fri, 13 Nov 2026 | 08:19:42 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
छपारा अग्निकांड के 6 मृतकों को नम आंखों से विदाई, कैंडल जलाकर नगरवासियों ने दी श्रद्धांजलि ड्राइवरों का हाईवे पर हल्लाबोल! NH-44 पर चक्काजाम, दोनों ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार नकली शराब के नेटवर्क पर आबकारी विभाग का शिकंजा, छिंदवाड़ा-पांढुर्णा में कबाड़ दुकानों पर छापेमारी साधु के भेष में छिपा था शैतान! भभूत लगाकर महिला को किया बेहोश, मंगलसूत्र लूटने वाले 6 गिरफ्तार सांसद विवेक बंटी साहू ने राष्ट्रपति को दिया छिंदवाड़ा आने का निमंत्रण पेंच गाइड भर्ती पर अनियमितताओं के आरोप, 17 नवंबर से साक्षात्कार; 16 तक निष्पक्ष जांच की मांग मंडला में 15 नवंबर को सजेगी साहित्य की महफिल, ‘सिलसिला एवं तलाश-ए-जौहर’ का होगा आयोजन अग्रवाल समाज ने धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव, गोवर्धन पूजन के साथ दीपावली मिलन की रही धूम पिता-पुत्र के हथियार कनेक्शन का खुलासा! देशी पिस्टल लेकर घूम रहा 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, पिता की तलाश में पुलिस 15 नवंबर से खुलेंगी पेंच व्यपवर्तन परियोजना की नहरें, 60 हजार हेक्टेयर से अधिक रकबे को मिलेगा पानी छपारा अग्निकांड के 6 मृतकों को नम आंखों से विदाई, कैंडल जलाकर नगरवासियों ने दी श्रद्धांजलि ड्राइवरों का हाईवे पर हल्लाबोल! NH-44 पर चक्काजाम, दोनों ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार नकली शराब के नेटवर्क पर आबकारी विभाग का शिकंजा, छिंदवाड़ा-पांढुर्णा में कबाड़ दुकानों पर छापेमारी साधु के भेष में छिपा था शैतान! भभूत लगाकर महिला को किया बेहोश, मंगलसूत्र लूटने वाले 6 गिरफ्तार सांसद विवेक बंटी साहू ने राष्ट्रपति को दिया छिंदवाड़ा आने का निमंत्रण पेंच गाइड भर्ती पर अनियमितताओं के आरोप, 17 नवंबर से साक्षात्कार; 16 तक निष्पक्ष जांच की मांग मंडला में 15 नवंबर को सजेगी साहित्य की महफिल, ‘सिलसिला एवं तलाश-ए-जौहर’ का होगा आयोजन अग्रवाल समाज ने धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव, गोवर्धन पूजन के साथ दीपावली मिलन की रही धूम पिता-पुत्र के हथियार कनेक्शन का खुलासा! देशी पिस्टल लेकर घूम रहा 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, पिता की तलाश में पुलिस 15 नवंबर से खुलेंगी पेंच व्यपवर्तन परियोजना की नहरें, 60 हजार हेक्टेयर से अधिक रकबे को मिलेगा पानी

प्रतिस्पर्धा में बेहतर साबित हो रहे हैं समूहों द्वारा तैयार उत्पाद - डॉ. सिडाना

प्रतिस्पर्धा में बेहतर साबित हो रहे हैं समूहों द्वारा तैयार उत्पाद - डॉ. सिडाना
शेयर करें:

आजीविका उत्पाद मेला 27 सितंबर तक

मंडला यशो:- मध्यप्रदेश दीनदयाल अंत्योदय योजना राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला पंचायत मण्डला द्वारा आजीविका उत्पाद मेले का आयोजन 25 सितंबर से 27 सितंबर तक किया गया है। इस मेले में स्थानीय स्तर पर स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई है जिसका शुभारंभ कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिले के स्वसहायता समूह की महिलाओं ने स्थानीय संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए तरह-तरह के स्तरीय उत्पाद तैयार किए हैं, जो प्रतिस्पर्धा के दौर में बेहतर साबित हो रहे हैं। कलेक्टर ने मेले में लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन करते हुए समूहों द्वारा तैयार किए उत्पादों की ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग पर ध्यान देने की बात कही। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, सहायक कलेक्टर रवि कुमार सिहाग सहित संबंधित विभाग के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे। मेले में स्व-सहायता समूहों के उत्पाद को बेहतर बाजार उपलब्ध कराते हुए बिकरी बढ़ाने के उद्देश्य से स्टॉल रखे गए हैं। यह मेला भारतीय स्टेट बैंक के बाजू में स्थित शर्मा कम्पाउण्ड में लगाया गया है जिसमें विकासखंड में गठित ग्रामीण महिला स्वयं सहायता समूहों के द्वारा बनाये गये शुध्द एवं देश उत्पाद कोदो कुटकी (मिलेट्स), शहद, खाना खजाना (फूड कोर्ट) स्व-सहायता समूहों द्वारा लगाया गया है। जिला परियोजना प्रबंधक आजीविका मिशन बीडी भैसारे ने बताया कि मंडला जिले के सभी 9 विकासखंड से आजीविका स्वसहायता समूहों की महिलाओं द्वारा विभिन्न आजीविका गतिविधि की जा रही हैं जिनके अंतर्गत बहुत से अलग-अलग उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। गैर कृषि आजीविका क्षेत्र से जुड़ी महिलाओं द्वारा साबुन, वॉशिंग पाउडर, शहद, आचार, बड़ी, पापड़ के साथ-साथ पेपरमेसी, टेराकोटा, मेक्रम के सामान, कुशन, क्रूसिया, झाड़ू, बांस के बर्तन तथा अन्य उत्पाद इस प्रदर्शनी में लगाए गए हैं। मेले का उद्देश्य जिला स्तर पर ग्रामीण क्षेत्रों से समूहों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराना है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें