Wed, 21 Oct 2026 | 08:19:39 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

अकबर वार्ड में पेयजल संकट : खाली मटको के साथ नगर पालिका में किया प्रदर्शन

अकबर वार्ड में पेयजल संकट : खाली मटको के साथ नगर पालिका में किया प्रदर्शन
शेयर करें:

अकबर वार्ड में पानी के लिये परेशान जनता ने कहा सुधार नहीं हुआ तो होगा उग्र आंदोलन

सिवनी यशो:- सिवनी नगरीय क्षेत्र इन दिनों भंयकर जल संकट से जूझ रहा है और नगर पालिका प्रशासन अपनी कमजोरियों को दबाने के लिये इस बात का दावा करता है कि नगर में पेयजल आपूर्ति पर्याप्त हो रही है । अपनी कमजोरियों पर्दा डालने के लिये अन्य तरह के कारण गिनाये जाते है और नगरीय जनता को गलत बताने का प्रयास किया जाता है । नगर में बढ़ रहे पेयजल संकट को लेकर अनेक वार्डो के निवासियों के द्वारा नगर पालिका कार्यालय पहुँचकर विरोध किया गया है परंतु पालिका प्रशासन द्वारा कोई सुधार नहीं किया जा रहा है यहाँ तक परिषद में भाजपा दल के नेता ज्ञानचंद सनोडिया के नेतृत्व में भी अपर्याप्त पेयजल सप्लाई के लिये आंदोलन किया गया परंतु पालिका प्रशासन के कानों में जूँ नहीं रेंगा । पेयजल की अपर्याप्त सप्लाई से परेशान अकबर वार्ड के निवासियों द्वारा वार्ड पार्षद श्रीमती मालती पांडे एवं भाजपा नेता अजय बाबा पांडे के नेतृत्व में मंगलवार को नगर पालिका परिषद पहुँचकर खाली मटको के साथ प्रदर्शन किया गया ।

नपा पर जमकर कर भडऩे आमजन

पेयजल समस्या से अकबर वार्ड के निवासी जूझ रहे हैं जो मंगलवार को खाली मटके लेकर नगर पालिका पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। अकबर वार्ड के लोगों का कहना है कि नगर पालिका द्वारा उनके साथ भेदभाव पूर्ण व्यवहार किया जा रहा है। उन्हें पर्याप्त पानी नहीं दिया जा रहा है। जिसके कारण इस भरी गर्मी में लोगों को जल समस्या से जूझना पड़ रहा है। वार्ड के लोगो ने इस बात की जानकारी पहले भी नगरपालिका के जिम्मेदार अधिकारियों को लोग दे चुके हैं परंतु कोई सुधार नहीं होने कारण उन्हें मजबूरन अकबर वार्ड की पार्षद सहित महिला,बच्चे और पुरुष बड़ी संख्या में नगर पालिका परिषद के सामने पहुँचकर आंदोलन करना पड़ा और खाली मटको के साथ विरोध प्रदर्शन किया नगर पालिका प्रशासन के विरोध में नारे बाजी की । अकबर वार्ड के निवासी बाबा पांडे सहित लोगों ने बताया कि इस भीषण गर्मी में जहां नगरपालिका के अन्य वार्डो में पानी पर्याप्त दिया जा रहा है। वही अकबर वार्ड के लोगों को पानी की पर्याप्त सप्लाई नहीं हो रही है । वार्ड के लोगो को पानी के लिये यहाँ वहाँ भटकना पड़ता । पानी के इंतजाम में ही उनका इतना समय बर्बाद हो रहा है कि उन्हें अन्य किसी काम के लिये समय ही नहीं बचता । श्री पांडे ने बताया कि इस वार्ड निवासी कुछ शासकीय कर्मचारी है तो बड़ा वर्ग ऐसे लोगों का भी जो मजदूरी से अपना परिवार चलाते है परंतु पानी का जुगाड़ करने के कारण मजदूर वर्ग की मजदूरी का नुकसान भी हो रहा है ।

पुलिस ने समझाईश

अकबर वार्ड के निवासियों द्वारा पेयजल की समस्या को लेकर किये गये आंदोलन से नगर पालिका कार्यालय के सामने हंगामे की स्थिती निर्मित हो गयी हंगामा को देखते हुए कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और समझाइश दी। जहां पुलिस कर्मियों की समझाइश के बाद नगरपालिका के अंदर नारेबाजी कर रहे लोग बाहर आए। लेकिन समस्या को लेकर गेट पर खड़े रहे और नारेबाजी करते रहे जिससे मुख्य मार्ग का यातायात भी बाधित हुआ । समस्या लेकर पहुँचे अकबर वार्डवासियों ने कहा है कि शीघ्र यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जायेगा ।

वार्ड के साथ हो रहा भेदभाव बाबा पांडे ने लगाया आरोप

वहीं बाबा पांडे ने आरोप लगाया है कि सिवनी नगर पालिका परिषद द्वारा अकबर वार्ड के साथ भेदभाव किया जा रहा है पानी की सप्प्लाई कम देने के साथ ही वार्ड में विकास कार्यो के लिये टेंडर भी नहीं लगाये जा रहे है ।

नपा अधिकारी ने कहा शीघ्र होगा सुधार

वही नगरपालिका के सीएमओ रामकुमार कुर्वेती का कहना है कि बेजा बिजली कटौती के कारण और सप्लाई के समय सक्षम व्यक्तियों द्वारा टुल्लू पंप लगाये जाने के कारण समस्या बन रही है वहीं टंकी भरने में थोड़ा समय लगता है। जिसका शीघ्र निराकरण किया जाएगा। और नगरपालिका के अंतर्गत आने वाले सभी वार्डों में पर्याप्त पानी भी दिया जाएगा। साथ ही अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए भी पूरे प्रयास किये जा रहे हैं।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष