Fri, 23 Oct 2026 | 10:05:52 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
: किसानों को फसल सुरक्षा के लिए 25 सोलर फेंसिंग मशीनों का वितरण डीपीएस छिंदवाड़ा के क्रिकेटर अथर्व मराठा का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन टीवी पर होगा ‘धुरंधर’ का प्रीमियर, 10 करोड़ से अधिक घरों तक पहुंचने की उम्मीद पशुपालन अधिकारी जीएस पक्षवार 20 साल से छिंदवाड़ा में पदस्थ ग्रामीणों का विरोध, दुकान बंद कर चले गए सेल्समैन पलारी अस्पताल से डॉक्टर बाबू चौहान की वापसी का आदेश, जनता में आक्रोश प्रतिबंधित कार्बाइन गन और कार्बाइड उपकरणों के क्रय-विक्रय व उपयोग पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई लोहे के विद्युत पोल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख का माल जब्त चीचबंद जलाशय से एथेनॉल कंपनी को पानी देने पर रोक लगाने विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र सिवनी जिला पंचायत में कांग्रेस का सियासी दांव फेल, अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिरा : किसानों को फसल सुरक्षा के लिए 25 सोलर फेंसिंग मशीनों का वितरण डीपीएस छिंदवाड़ा के क्रिकेटर अथर्व मराठा का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन टीवी पर होगा ‘धुरंधर’ का प्रीमियर, 10 करोड़ से अधिक घरों तक पहुंचने की उम्मीद पशुपालन अधिकारी जीएस पक्षवार 20 साल से छिंदवाड़ा में पदस्थ ग्रामीणों का विरोध, दुकान बंद कर चले गए सेल्समैन पलारी अस्पताल से डॉक्टर बाबू चौहान की वापसी का आदेश, जनता में आक्रोश प्रतिबंधित कार्बाइन गन और कार्बाइड उपकरणों के क्रय-विक्रय व उपयोग पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई लोहे के विद्युत पोल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख का माल जब्त चीचबंद जलाशय से एथेनॉल कंपनी को पानी देने पर रोक लगाने विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र सिवनी जिला पंचायत में कांग्रेस का सियासी दांव फेल, अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिरा

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन
शेयर करें:

पुरानी पेंशन बहाली की माँग को लेकर, सिवनी में धरना प्रदर्शन, सांसद,विधायक के निवास पहुंचकर सौंपा ज्ञापन,मुख्यमंत्री के पास राखी लेकर जाएंगी महिला कर्मचारी।

  सिवनी यशो:- सिवनी में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कलेक्ट्रेट चौक में किया गया। जहां रैली निकालकर शाम के समय कर्मचारी संघ। सांसद और विधायक के घर पहुंचे और उन्हें ज्ञापन सौंपते हुए उनकी मांग पूरी कराने के लिए निवेदन किया। जहां सांसद विधायक के घर के सामने नारेबाजी भी की। सांसद ढाल सिंह बिसेन, सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, केवलारी विधायक राकेश पाल सिंह को सौंपा ज्ञापन में उल्लेख है कि कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाली के लिए मुख्यमंत्री से चर्चा करें। और शीघ्र पुरानी पेंशन बहाली करवाएं। वहीं कहा कि नेशनल मुबमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम, मध्यप्रदेश (हृरूह्रक्कस्/रूक्क) ने अपने सहयोगी संगठनों के साथ मिलकर प्रदेश के समस्त नेशनल पेंशन स्कीम (ठ्ठश्चह्य) धारी कर्मचारियों के लिए मध्यप्रदेश शासन के समक्ष शिक्षाकर्मी, संविदा शाला शिक्षक, गुरुजी संवर्ग की "प्रथम नियुक्ति दिनांक से सेवा अवधि की गणना के साथ पुरानी पेंशन बहाली की मांग निरंतर उठाई जा रही है। इसके लिए अनेको बार विभिन्न स्तरों पर ज्ञापन दिये जा चुके है। जिस पर मध्यप्रदेश शासन द्वारा अभी तक सकारात्मक संज्ञान नहीं लिया गया है। और नवीन शैक्षणिक संवर्ग (मध्यप्रदेश स्कूल राज्य शिक्षा सेवा-2018) में 1 जुलाई 2018 के पूर्व की शासकीय सेवा का लाभ ग्रेज्युटी, क्रमोन्नति-पदोन्नति में भी प्रथम नियुक्ति दिनांक से शिक्षाकर्मी, संविदा शाला शिक्षक, गुरुजी संवर्ग को नही दिया जा रहा है। निवेदन है कि हमारी मांग शिक्षाकर्मी, संविदा शाला शिक्षक, मुरुजी नियुक्ति की "प्रथम नियुक्ति दिनांक से सेवा अवधि की गणना के साथ पुरानी पेंशन बहाली" एवं ग्रेच्युटी के साथ क्रमोन्नति-पदोन्नति हेतु 1 जुलाई 2018 के पूर्व की गई शासकीय सेवा की गणना की जाए। जिसे आप उचित माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री जी मध्यप्रदेश शासन तक पहुंचाने एवं संज्ञान में लायें। साथ ही पुरानी पेंशन विहीन, नेशनल पेंशन स्कीम धारी प्रदेश के 6.50 लाख शिक्षक, कर्मचारी-अधिकारी की समस्याओं तथा हमारी मांग के संदर्भ में अपना अभिमत मीडिया के समक्ष भी रखने का कष्ट करें। जिससे हमें संबल मिलेगा।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष