Wed, 21 Oct 2026 | 09:44:41 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

रोजगार सहायकों का वेतन दोगुना, रोजगार सहायकों ने सीएम का माना आभार

रोजगार सहायकों का वेतन दोगुना, रोजगार सहायकों ने सीएम का माना आभार
शेयर करें:

भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे के प्रयासों को बताया सराहनीय

सिवनी 30 जून 2023 :- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रोजगार सहायको का मानदेय नौ हजार रूपये से 18 हजार रूपये प्रतिमाह करने की घोषणा के साथ ही अन्य सुविधाएँ देने का वादा किया है । रोजगार सहायक महासंघ के जिलाध्यक्ष रूपेश शर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की साह्रदयता के लिये एवं भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे द्वारा की गयी मध्यस्थता के लिये संघ की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया है । रोजगार महासंघ के जिलाध्यक्ष रूपेश शर्मा ने बताया कि महासंघ द्वारा गत 13 मार्च से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिले में अनिश्चित कालीन हड़ताल की जा रही थी जिस पर भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे का ध्यान गया और उन्होंने महासंघ के पदाधिकारियों से चर्चा कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को दूरभाष के माध्यम से उनकी मांगों से अवगत कराया एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश युवा मोर्चा के अध्यक्ष वैभव पवार से महासंघ के पदाधिकारियों की भेंट करायी जिस पर मुख्यमंत्री सहित समस्त पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि उनकी मांगों पर पूर्ण सहानुभूति पूर्वक विचार कर शीघ्र उनकी मांगें पूर्ण की जायेगी । उसी क्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रोजगार सहायक सम्मेलन आहुत कर रोजगार सहायको की मांगों को मानने के साथ उनके वेतन में दोगुनी वृद्धि की है जो उनकी सह्रदयता है मुख्यमंत्री जी का रोजगार सहायक महासंघ ह्रदय से आभार व्यक्त करते हुये भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे जी सराहनीय प्रयासों के लिये धन्यवाद ज्ञापित करता है जिनके प्रयासों से पूरे प्रदेश के रोजगार सहायको का भला हुआ है । श्री शर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार ने रोजगार सहायकों को बड़ी खुशखबरी दी है. रोजगार सहायकों के सम्मेलन के दौरान सीएम शिवराज ने चुनावी साल में उन्हें कई तरह के लाभ देने की अहम घोषणाएं कीं. जिसमें सबसे खास घोषणा, रोजगार सहायकों का मानदेय दोगुना कर 9000 से बढ़ाकर 18000 करने की है. साथ ही सीएम शिवराज ने ऐलान किया कि अब उनकी सेवाएं मनमाने ढंग से समाप्त नहीं की जाएंगी. गौरतलब है कि राज्य की बीजेपी सरकार देखते हुए कर्मचारियों प्रदेश के रोजगार सहायकों का एक बड़ा सम्मेलन बुधवार को राजधानी भोपाल में आयोजित किया गया. जिसमें प्रदेश भर से 20 हजार से अधिक रोजगार सहायक आये । श्री शर्मा ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री चौहान ने रोजगार सहायको को नरम घास समझ कर निपटा दो की नीति पर भी ठोस घोषणा की है कि गलती कोई करें रोजगार सहायक को निपटा यह नहीं चलेगा । रोजगार सहायकों द्वारा की गई गलतियों से निष्पक्ष प्रक्रिया सुनिश्चित करते हुए उचित निपटारा किया जाना चाहिए. सीएम ने कहा कि उचित प्रक्रियाओं के बिना सेवाएं समाप्त नहीं की जाएंगी. केवल गंभीर अपराध के मामलों में ही सेवाएं समाप्त की जाएंगी. सीएम शिवराज ने कहा कि गलती कोई भी करे रोजगार सहायकों को निपटा दो ऐसा नहीं होगा, बिना वकील ,बिना दलील ,बिना अपील सेवा समाप्त नहीं होगी. पूरी प्रक्रिया का पालन किया जाएगा अगर कोई गंभीर अपराध है तो ही सेवाएं समाप्त होगी । सभी रोजगार सहायकों के लिए अवकाश,मातृत्व अवकाश और स्वैच्छिक अवकाश के प्रावधान की भी घोषणा की. विशेष रूप से, 15 दिनों का पितृत्व अवकाश भी दिया जाएगा। इसके साथ ह पंचायत सचिव की नियुक्तियों में रोजगार सहायको आरक्षण दिये जाने का प्रावधान भी सुनिश्चित किया गया है ।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष