Wed, 21 Oct 2026 | 10:39:31 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

पर्यावरण संरक्षण सप्ताह का समापन

पर्यावरण संरक्षण सप्ताह का समापन
शेयर करें:
ननि अध्यक्ष सूर्यवंशी की मौजूदगी में योग अनुसंधान परिषद के सदस्यों ने रोपे 135 पौधे
भोपाल। योग अनुसंधान परिषद में 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस से शुरू हुआ पर्यावरण संरक्षण सप्ताह आज पौधरोपण कार्यक्रम के बाद समाप्त हुआ। नगर निगम परिषद अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी के आतिथ्य में परिषद के सदस्यों ने 135 पौधे परिषद के समीप स्थित पार्क में रोपे। इस अवसर पर परिषद अध्यक्ष  सिकंदर अहमद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष  रमेश साहवानी, निशांत शर्मा, उजमा सिकंदर, कोषाध्यक्ष लिलेंद्र मारण, सह सचिव मसरूर अहमद सहित योगाचार्य केएम त्रिपाठी, योगाचार्य मनोज छावड़ा, योगाचार्य निधि शर्मा, योगाचार्य सीमा धीवान, योगाचार्य जानकी भदौरिया, डॉ. राखी धुर्वे, डॉ. मरियम खान, डॉ. आमरीन खान, परिषद के सदस्य सचिन सहगल, चरण सिंह चौहान, लिलेश सातनकर, दिलीप मालवीय, नीरज पाण्डेय, शर्मिला जैन, शरद जैन, सिद्धार्थ गोन्डाने, पीपी खरे, रंजीत सोलंकी सहित अनेक सदस्य व गणमान्य नागरिक मौजूद थे। कार्यक्रम में उपस्थित परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश साहवानी ने बताया कि 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर संस्था प्रतिपर्ष पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करती है। इस वर्ष एक परिचर्चा, एक गोष्ठी तथा स्कूली बच्चों द्वारा कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आज पौधरोपण कार्यक्रम किया जा रहा है। पौधरोपण के बाद नगर निगम परिषद अध्यक्ष  किशन सूर्यवंशी ने उपस्थित सभी लोगों को प्लास्टिक की पन्नी तथा प्लास्टिक से बने अन्य सामग्रियों को त्यागने का संकल्प दिलाया।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष