Tue, 20 Oct 2026 | 09:35:22 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

विकास के लिये हर विधायक को प्रति वर्ष 15 करोड़ मिलेंगे

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jul 03, 2024 02:47 pm / Post views : 210

विकास के लिये हर विधायक को प्रति वर्ष 15 करोड़ मिलेंगे
शेयर करें:
 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार गौ-शालाओं के संचालन के लिए प्रति गाय 40 रुपए की राशि प्रतिदिन के मान से उपलब्ध कराएगी। गौ-शालाएं अच्छी तरह चलें। स्वस्थ्य पशु अपने घरों में रखें, लावारिस और अपाहिज गौ-वंश को गौशालाओं में जरूर रखा जाए। गौ-शाला संचालन का जनता के बीच अच्छा संदेश जाए। अपनी विधान सभा के लिए लीडर के रूप में अपनी छबि बनाएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पुलिस के कानूनों में एक जुलाई 2024 से जो बदलाव हुए हैं उनकी जानकारी आमजन को कार्यक्रमों के माध्यम से दी जाए। बदली गई धाराओं से नागरिकों को अवगत कराया जाए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ग्वालियर संभाग की सभी ग्रामों की पेयजल योजनाएं राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत की जा चुकी हैं। कोई भी ग्राम छूटा नहीं है। समूह जल प्रदाय योजनाओं से कई गांव लाभान्वित हो रहे हैं। पेयजल योजना ठीक से संचालित हों। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ग्वालियर-चंबल संभाग में बंद पड़ी नल- जल योजनाओं को चालू किया जाए। कोई भी योजना बंद न रहे। गांव में पीने के पानी की समस्या न हो। भू-जल स्तर बढ़ाने के कार्य हों। जो भी कार्य हाथ में लें उसे पूरा जरूर करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पेयजल योजनओं की मानिटरिंग करें। शिकायतों को जांच कर दूर करें। आयुष्मान योजना का लाभ हितग्राहियों को मिले। अपनी विधानसभा में स्वेच्छानुदान राशि से नि:शुल्क चश्में बांटने का काम हो।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रत्येक विधान सभा में पौध-रोपण का अभियान के अंतर्गत अधिकाधिक पौधे रोपने का कार्य हो। किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए फसल चक्र सुधारना चाहिए, अधिक आय देने वाली फसलों को बढ़ावा दें। दुग्ध उत्पादन के लिए डेयरी उद्योगों को बढ़ावा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आगामी त्यौहार रक्षाबंधन पर अभियान चला कर बहनों से राखी बंधवाएं। जन्माष्टमी पर भी जनता से जुड़े रहने के लिए लड्डू गोपाल बटवाएं। स्कूल आंगनबाड़ी में जाएं। हॉस्पीटल और स्कूलों की मानिटरिंग कर देख लें कि कहीं भी अतिक्रमण न हो।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बंटवारा, नामांतरण और सीमांकन का अभियान चलाकर कार्य हो। रोजगार आधारित कार्य को प्राथमिकता दें। जिला प्रशासन से मिलकर रोजगार के कार्यों को बढ़ाया जाए। ट्रांसफार्मर संबंधी समस्याएं हल हों। जनता से जुड़ी समितियों की बैठकें नियमित हों। एक जिला-एक उत्पाद को बढ़ावा दिया जाए। इस बात का प्रयास किया जाए कि क्षेत्र में कुटीर उद्योगों को बढ़ावा मिले। विधायक अपने कार्यालयों का सुदृढ़ीकरण करें। इसके लिए 5 लाख रुपए की राशि उपलब्ध कराई जाएगी। सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार बढ़ाया जाए। कौशल विकास के प्रशिक्षण के साथ- साथ खेलकूद की गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जाए। स्कूल चलें अभियान के अंतर्गत स्कूलों का निरीक्षण करें। विधानसभा में किए गए अच्छे प्रयोगों का प्रचार प्रसार करने के लिए स्मारिका का प्रकाशन करवाएं। बैठक में ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के जनप्रतिनधि और अधिकारीगण उपस्थित थे।

 

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष