Mon, 19 Oct 2026 | 10:15:05 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा

सदस्यता अभियान में हर कार्यकर्ता अपनी भूमिका सुनिश्चित करें - दिनेश राय मुनमुन

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Aug 25, 2024 08:43 pm / Post views : 197

सदस्यता अभियान में हर कार्यकर्ता अपनी भूमिका सुनिश्चित करें - दिनेश राय मुनमुन
शेयर करें:

विधायक दिनेश राय मुनमुन भाजपा सदस्यता पर्व कार्यशाला मे हुए शामिल

  सिवनी यशो:- 25 अगस्त रविवार को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन भारतीय जनता पार्टी करकोटी मंडल की कार्यशाला मे प्रभारी के रुप मे शामिल हुए। भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा सिवनी ग्रामीण मंडल करकोटी द्वारा आज सरस्वती शिशु मंदिर करकोटी के सभा कक्ष मे आयोजित सदस्यता पर्व 2024 कार्यशाला मे विधायक दिनेश राय मुनमुन मंडल प्रभारी के रुप मे शामिल हुए तथा मां सरस्वती जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण व पूजन कर कार्यशाला आरंभ कराया। इसके उपरांत मंडल अध्यक्ष रामजी चंद्रवंशी जी एवं पदाधिकारियों द्वारा विधायक श्री राय का फूल मालाओं से आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक दिनेश राय मुनमुन कहा कि भारतीय जनता पार्टी सिद्धांतों और आदर्शों पर आधारित राजनैतिक दल है। यह किसी परिवार, जाति या वर्ग विशेष की पार्टी नहीं है। भाजपा कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय विचारधारा से जोडऩे वाला सूत्र है तथा भारत के सांस्कृतिक मूल्य, हमारी निष्ठाएं और भारत को परम वैभव पर ले जाने का संकल्प है। विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने दल के अंदर भी लोकतंत्रीय व्यवस्था को मजबूती से अपनाया है। भाजपा एक अकेला ऐसा राजनैतिक दल है, जो हर तीन साल में स्थानीय संगठन से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक के नियमित चुनाव कराता है। यही वजह है कि अपनी क्षमता और योग्यता से चाय बेचने वाला युवक भी देश का प्रधानमंत्री बना है और इसी तरह सभी प्रतिभावान लोगों का पार्टी के अलग-अलग स्तरों से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचना संभव होता रहा है। विधायक दिनेश राय मुनमुन जी ने कहा कि हमारा उद्देश्य है, न्याय सबके लिए और सबका साथ सबका विकास है। भारतीय जनता पार्टी मूल्य आधारित राजनैतिक सिद्धांत के आधार राजनीति करने के लिए प्रतिबद्ध है। श्री राय ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है पार्टी द्वारा प्रारंभ किये गये सदस्यता अभियान में हर कार्यकर्ता अपनी भूमिका सुनिश्चित करें और अधिकतम व्यक्तियों को पार्टी से जोड़कर संगठन को मजबूत करने में जुट जाये। इस अवसर पर सर्वश्री रामजी चंद्रवंशी मंडल अध्यक्ष, रामलाल राय पूर्व संगठन मंत्री, बसंत कटरे, योगेश उईके, मोनू यादव, डिमाकचंद राहंगडाले, गिरधारी पटेल , नदीम खान सरपंच, नीरसिंह कटरे, भारतलाल चौधरी, पवन राहंगडाले, सुंदर सनोडिया, कृपाशंकर ऐडे , शैलेन्द्र भारद्वाज, रेतलाल शिवाले, शोभानंदन हनवत, नकुल हनवत, निरंजन हनवत, मिथुन सनोडिया, पिंकी राय , रोहित चंद्रवंशी, रामसिंह चंद्रवंशी, सतीश यादव, संजय गिरी, दुर्गा प्रसाद तुरकर, ओमकार मरकाम, सरदार बिसेन, महेश पटले, गंगाराम बोपचे, लोकेश बोपचे, परमानंद ठाकुर, खीटू जलथाप, ऐंकर ठाकुर, प्रमोद कटरे, ओमकार कटरे, लालचंद पारधी, किशन पारधी, जेडी देशमुख, मानसिंह कटरे सहित अनेकों देवतुल्य, जेष्ठ-श्रेष्ठ भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष