Mon, 19 Oct 2026 | 04:18:33 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! भारी जलसंकट, चलेगा ‘रोको-टोको’ अभियान, पानी बर्बाद किया तो कटेगा नल कनेक्शन! नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! भारी जलसंकट, चलेगा ‘रोको-टोको’ अभियान, पानी बर्बाद किया तो कटेगा नल कनेक्शन!

हर्रई ब्लॉक कांग्रेस का उग्र धरना प्रदर्शन व ज्ञापन रैली आज

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Sep 30, 2024 10:15 pm / Post views : 180

हर्रई ब्लॉक कांग्रेस का उग्र धरना प्रदर्शन व ज्ञापन रैली आज
शेयर करें:

 विभिन्न मांगों का सौंपा जायेगा ज्ञापन

छिन्दवाड़ा यशो:-  मप्र की भाजपा सरकार के राज में गरीब व जरूरतमंदों की आवश्यकताओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। सरकार की गलत नीतियों से समाज का हर वर्ग प्रताडि़त व शोषित है। भू माफियाओं के निशाने पर आदिवासी वर्ग व हर्रई क्षेत्र की शासकीय भूमि है जिस पर बंदरबांट मची हुई है। ऐसे ही ज्वलंत व आम लोगों से जुड़े हुये विभिन्न विषयों को लेकर दिनांक 01 अक्टूबर 2024 को हर्रई ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में उग्र धरना प्रदर्शन व ज्ञापन रैली का आयोजन किया गया है जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण भी सम्मिलित होंगे।
कांग्रेस नेता व अमरवाड़ा विधानसभा प्रत्याशी धीरनशा इनवाती व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजकुमार ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ व जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ ने आदिवासी समाज के हर वर्ग का मान सम्मान रखा। आदिवासियों पर कभी अत्याचार नहीं होने दिया। आदिवासियों की जमीनों की रक्षा के लिये कांग्रेस ने कानून लाया, किन्तु आज भाजपा के शासन कानून को तोड़ मरोड़कर आदिवासियों की जमीन गैर आदिवासियों को बेची जा रही है। अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के हर्रई में शासकीय भूमि पर बेधड़क अवैध कब्जा किया जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों की नाक के नीचे शासकीय भूमि की मची बंदरबांट को रोकने के साथ वह जमीन हर्रई के जरूरतमंदों को देने की मांग ज्ञापन के माध्यम से की जायेगी। उन्होंने बताया कि आदिवासियों की जमीनों की खरीद फरोख्त, आदिवासी समाज के लोगों पर बढ़ते अत्याचार व अपराध के खिलाफ हर्रई ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दिनांक 01 अक्टूबर 2024 दिन मंगवार को धरना प्रदर्शन कर जिम्मेदार अधिकारी को विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंपा जायेगा।  धीरन शा ने बताया कि आयोजित धरना प्रदर्शन व ज्ञापन रैली में आदिवासी समाज के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद की जायेगी ताकि प्रदेश की बहरी भाजपा सरकार तक हमारी मांगें पहुंच सके।

यह होगी प्रमुख मांगें 

हर्रई में शासकीय जमीनों में हो रहे अवैध अतिक्रमण को रोककर वह भूमि जरूरतमंदों को दी जावे। खसरा क्रमांक 211 की शासकीय भूमि पुलिस थाना के सामने हो रहे अवैध भवन निर्माण को रोकना और वहां संविधान निर्माता बाबा साहेब अम्बेड़कर जी एवं स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा जी की प्रतिमा स्थापना हेतु खसरा क्रमांक 211 की शासकीय भूमि आवंटित किये जाने। भाजपा की सदस्यता अभियान में ग्राम पंचायत सचिवों व सरपंचों के द्वारा सहयोग नहीं किये जाने पर उन पर दबाव बनाने के लिये भाजपा कार्यकर्ताओं के कहने पर पंचायतों का रिकॉर्ड जब्त करना व बेवजह कार्रवाई की धमकी देना सहित हर्रई में मंडी निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करवाये जाने की मांग ज्ञापन के माध्यम से की जावेगी।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष