Mon, 19 Oct 2026 | 07:38:49 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा

श्री राम कथा आयोजन हेतु ध्वजा स्थापना 07 सितंबर को पालीटेक्निक मैदान मे

श्री राम कथा आयोजन हेतु ध्वजा स्थापना 07 सितंबर को पालीटेक्निक मैदान मे
शेयर करें:
सिवनी :- सिवनी की पावन धरा पर विधायक दिनेश राय मुनमुन द्वारा नगर के पालीटेक्निक मैदान पर आयोजित श्रीराम कथा हेतु बुधवार 07 सितंबर 2023 को सनातन धर्म परंपरा अनुसार शास्त्रीय विधान से ध्वजा स्थापना विद्वान आचार्यो के मार्गदर्शन में की जावेगी। आगामी 09 सितंबर से भव्य श्रीराम कथा का पुण्य कार्यक्रम आरंभ होने के पूर्व 07 सितंबर को प्रात: 11:00 बजे ध्वजा स्थापना कार्यक्रम प्रारंभ होकर सनातन धर्म संस्कृति अनुसार पूर्ण विधि विधान से अभिजीत मुहूर्त रोहिणी नक्षत्र मे ठीक प्रात: 11:30 बजे पावन ध्वजा स्थापना की जाएगी। इस अवसर पर विधायक दिनेश राय मुनमुन द्वारा समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं, श्रद्धालुगणों, समस्त जनमानस से ध्वजा स्थापना के पुनीत कार्यक्रम मे प्रात: 11:00 बजे उपस्थिति का आग्रह किया गया है। ज्ञात हो कि भगवान शिव की नगरी सिवनी की पावन धरा पर विधायक दिनेश राय मुनमुन द्वारा आगामी 9 सितंबर से 17 सितंबर 2023 तक श्रीराम कथा का भव्य आयोजन नगर के पालीटेक्निक मैदान मे किया जा रहा है। जिसमे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम जी के सुंदर चरित्र से परिपूर्ण श्री रामकथा की अमृत बर्षा चित्रकूट तुलसी पीठाधीश्वर पद्मविभूषण जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज के मुखारविंद से प्रतिदिन दोपहर 03 बजे से संध्या 07 बजे तक प्रवाहित होगी। जिले में विश्व प्रसिद्ध मानस मर्मज्ञ राम भद्राचार्य जी महाराज की कथा होना सौभाग्य का विषय है । रामभद्राचार्य जी महाराज आध्यात्मिक गुरु और जन्म से ही सूरदास हैं. ये शिक्षक भी हैं, संस्कृत के विद्वान भी हैं, दार्शनिक, लेखक, संगीतकार, गायक, नाटककार, बहुभाषाविद और 80 ग्रंथों के रचयिता भी हैं. हम बात कर रहे हैं धर्म चक्रवर्ती तुलसी पीठाधीश्वर और पद्मविभूषण से सम्मानित जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य जी स्वामी महाराज अपने असाधरण कार्यों के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन मानव कल्याण को समर्पित किया. नेत्रहीन होते हुए भी उन्होंने अपनी दिव्य दृष्टि से कई भविष्यवाणियां की जिनमें कई सत्य हुई. इन्हें 22 भाषाओं का ज्ञान है और 80 ग्रंथों की रचना कर चुके हैं. साथ ही ये विश्व का पहला विकलांग विश्वविदयालय भी चला रहे हैं। ऐसे मानस मर्मज्ञ विद्वान कथाकार के मुखारविंद से रामकथा का पवित्र प्रवाह होने जा रहा है ऐसे सौभाग्यशाली क्षणों में सहभागिता हमारे लिये पुण्य प्रदान करने वाला होगा ।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें