Tue, 20 Oct 2026 | 10:17:04 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

आज मंडला आएंगे पूर्व सीएम कमलनाथ, फ्लेक्सों से सजा शहर

आज मंडला आएंगे पूर्व सीएम कमलनाथ, फ्लेक्सों से सजा शहर
शेयर करें:
मंडला यशो:- मप्र कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ रानी दुर्गावती बलिदान दिवस पर आज 24 जून को मंडला आ रहे हैं। वे यहां विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति देने मंडलम एवं सेक्टर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर जनसभा को संबोधित करेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कमलनाथ के आगमन को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। कांग्रेस द्वारा शुक्रवार को सभा स्थल पर प्रेसवार्ता कर तैयारियां एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र अमूले ने प्रेसवार्ता में बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कमलनाथ प्रात: 9रू55 पर महाराजपुर हेलीपेड पहुचेंगे। 10.15 बजे रानी दुर्गावती स्मारक में प्रतिमा का पूजन व माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। 10.30 बजे स्थानीय सर्किट हाउस में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। 11 बजे स्टेडियम के पास जनसभा स्थल पहुंचकर मंडलम एवं सेक्टर की बैठक लेंगे व कांग्रेस जनों से चर्चा करेंगे। 11.30 बजे जनसभा को संबोधित करने के बाद 12.30 बजे स्व. संजय परिहार के आवास पहुंचकर संवेदना व्यक्त करेंगे।

कांग्रेस की व्यापक तैयारी

कमलनाथ के इस कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। जिले भर से कांग्रेस कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। कांग्रेस कमेटी ने जिले के समस्त कार्यकर्ताओं व आमजन से इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने की अपील की है। इस दौरान बिछिया विधायक नारायण पट्टा, निवास विधायक डॉ अशोक मर्सकोले, जिला अध्यक्ष राकेश तिवारी सहित कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष