Mon, 19 Oct 2026 | 07:23:19 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा

नहरों के सीमेंटीकरण कार्य के भूमिपूजन के लिये पूर्व विधायक पाल ने मुख्यमंत्री को दिया न्यौता

नहरों के सीमेंटीकरण कार्य के भूमिपूजन के लिये पूर्व विधायक पाल ने मुख्यमंत्री को दिया न्यौता
शेयर करें:

किसानों को हेड से टेल तक सिंचाई के लिये मिलेगा पानी, शीघ्र प्रारंभ होगा कार्य, 205 करोड़ रूपये के टेंडर हुये जारी

केवलारी यशो:- भीमगढ़ बांध संजय सरोवर की जीर्ण शीर्ण नहरों के दुरुस्तीकरण व सीमेंटीकरण का मार्ग अब पूरी तरह प्रशस्त हो गया है इस हेतु प्रदेश सरकार द्वारा 205 करोड रुपए का टेंडर जारी हो गया है। यह केवलारी विधानसभा क्षेत्र के उन कृषकों के लिए बड़ी राहत की बात है जो लंबे समय से सिंचाई हेतु पर्याप्त जल की बांट जोह रहे थे एवं लंबे समय से इन नेहरों के सीमेंटीकरण के साथ ही हेड से लेकर टेल तक पानी की उपलब्धता की मांग कर रहे थे। उनकी यह लंबी प्रतीक्षा और महत्वपूर्ण मांग केवलारी के निवृतमान विधायक राकेश पाल सिंह के अथक व निरंतर प्रयासों से पूर्ण हो गई है एवं, इसके आधुनिकीकरण तथा नवीनीकरण के कार्य का भूमि पूजन भी होने जा रहा है। इस हेतु पूर्व विधायक राकेश पाल सिंह द्वारा गतदिवस प्रदेश के मुख्यमंत्री डां. मोहन यादव से भेंट कर उनसे इस भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया गया है इसके साथ ही राकेश पाल द्वारा प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल जिन्होंने केंद्रीय जल संसाधन मंत्री रहते हुए इस कार्य को आगे बढ़ाने एवं स्वीकृत करने में अपना पूर्ण योगदान दिया था उन्हें भी इस भूमि पूजन कार्यक्रम में आमंत्रित किया है। उल्लेखनीय है कि लगभग 40 वर्ष पूर्व भीमगढ़ बांध के निर्माण के पश्चात से केवलारी विधानसभा क्षेत्र के कृषकों के खेतों मे सिंचाई की प्रयाप्त जल व्यवस्था होने से उनके जीवन में खुशहाली का अवसर आया था किंतु बीतते समय के साथ इस बांध की नहरे जीर्ण शीर्ण होने लगी, पानी का रिसाव होने लगा अंतत: यह पानी नहर के अंतिम छोर तक पहुंचना भी कठिन हो गया जिसके चलते क्षेत्र की क्षेत्रीय कृषकों में चिंता व्याप्त हो गई और वह लंबे समय से इन नेहरों के दुरूस्तीकरण की मांग करने लगे लेकिन केवलारी के तत्कालीन जनप्रतिनिधियों ने कृषकों की इस मांग पर कोई ध्यान नहीं दिया। अंतत: केवलारी विधानसभा में भाजपा के विधायक के रूप में राकेश पाल सिंह के निर्वाचित होने के पश्चात उनके द्वारा इसके लिए गंभीर और सतत प्रयास प्रारंभ किए गए। विभिन्न शासकीय, प्रशासकीय, निरीक्षण, सर्वेक्षण, स्वीकृती एवं अनुमति जैसी लंबी प्रक्रियाओं को पूरा करने और परिणाम तक पहुंचने में पूर्व विधायक श्री राकेश पाल सिंह के प्रयास रंग लाए और अब शीध्र ही इन नहरों के सीमेंटीकरण के साथ ही आधुनिकीकरण का कार्य भी शुरू होने जा रहा है। इसी संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए पूर्व विधायक राकेश पाल सिंह द्वारा बताया गया कि, प्रदेश सरकार द्वारा संजय सरोवर की नेहरों के लिए लगभग 205 करोड रुपए का टेंडर जारी हो चुका है जिसमें बांई तट नहरें, दांयी तट नहरें, मुख्य एवं माइनर नहरें जो लगभग 602 किलोमीटर है उनके सीमेंटीकरण दुरुस्तिकरण एवं आधुनिकीकरण का कार्य होगा। इन नेहरों के जीर्ण शीर्ण होने के कारण नेहरों से लगभग 40त्न पानी का रिसाव हो जाता था जिससे भी सिंचाई हेतु प्रयाप्त जल किसानों को उपलब्ध नहीं हो पता था। अतंत: नेहरों के नवीनीकरण से क्षेत्र के कृषकों को पर्याप्त जल उपलब्ध हो सकेगा। पूर्व विधायक श्री पाल के इन सफल प्रयासों से क्षेत्र के कृषकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। इस कार्य के लिए क्षेत्रीय लोगों ने केंद्र तथा प्रदेश सरकार के साथ ही पूर्व विधायक राकेश पाल का आभार व धन्यवाद व्यक्त किया है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें