Tue, 20 Oct 2026 | 07:14:24 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

सरकार जानबूझ कर रही खदानों को बंद, निजी कंपनियों को देने योजना : सोहन वाल्मीक

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Feb 04, 2025 07:45 pm / Post views : 227

सरकार जानबूझ कर रही खदानों को बंद, निजी कंपनियों को देने योजना : सोहन वाल्मीक
शेयर करें:

कन्हान क्षेत्र को बचाने जुन्नारदेव एवं परासिया के विधायक के नेतृत्व संयुक्त मोर्चा ने किया धरना प्रदर्शन

  श्रमिक संगठन इंटक,  एच. एम. एस., एटक, सीटू एवं एस सी एस टी काउंसिल के द्वारा कन्हान को बचाने लगातार किया जा रहा संघर्ष

Chhindwara 04 February 2025
छिंदवाड़ा यशो:- जुन्नारदेव। कन्हान क्षेत्र को बचाने श्रमिक संगठनों के संयुक्त मोर्चा इंटक, एच एम एस, एटक एवं सीटू ने मंगलवार को महाप्रबंधक कार्यालय डुंगरिया के समक्ष परासिया विधायक सोहन वाल्मीक एवं जुन्नारदेव विधायक सुनील उईके के नेतृत्व एवं काँग्रेस पार्टी के सहयोग से धरना प्रदर्शन कर जंगी प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन में श्रमिक संगठनों एवं काँग्रेस नेताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार एवं वेकोलि प्रबंधन के खिलाफ जमकर हमला बोलते हुए अपनी भड़ास निकाली। कन्हान क्षेत्र की शारदा भूमिगत कोयला खदान को छोड़कर वन विभाग सहित कई अन्य तरह की एन ओ सी का अड़ंगा लगाकर वेकोलि प्रबंधन के द्वारा कन्हान क्षेत्र की कई भूमिगत एवं ओपनकास्ट कोयला खदानों को अचानक बंद कर कन्हान क्षेत्र के अस्तिव को ही खत्म किया जा रहा है।
 प्रबंधन एवं केंद्र सरकार के द्वारा अचानक कोयला खदानों को बंद किये जाने के खिलाफ कोयला क्षेत्र में कार्य करने वाले श्रमिक संगठन इंटक,  एच एम एस, एटक, सीटू एवं एस टी एस सी कौंसिल के संयुक्त मोर्चा के द्वारा पिछले काफी दिनों से आंदोलन किया जा रहा है, इसी कड़ी में मंगलवार को संयुक्त मोर्चा ने परासिया विधायक सोहन वाल्मीकि एवं जुन्नारदेव विधायक के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन कर वेकोलि के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक के नाम का एक ज्ञापन पेंच जी एम अनुप हंजूरा को सौपा। ज्ञापन में संयुक्त मोर्चा ने वेकोलि प्रबंधन को चेतावनी दी कि जल्द कन्हान क्षेत्र में जी एम की नियुक्ति कर कन्हान क्षेत्र की बंद कोयला खदानों की जल्द प्रारम्भ किया जाए अन्यथा काँग्रेस पार्टी एवं जन सहयोग से क्षेत्र में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
धरना प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए जुन्नारदेव विधायक सुनील उईके ने कहा कि क्षेत्र में जब भी कोई संकट आएगा में जनता जनार्दन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सड़क पर उतरकर संघर्ष करूंगा। हम अपने क्षेत्र को बचाने के लिए रोड से लेकर कोर्ट तक लड़ाई को लड़ेंगे। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए परासिया विधायक एवं पेंच कन्हान इंटक के अध्यक्ष सोहन वाल्मीक ने कहा कि केंद्र की सरकार एवं वेकोलि प्रबंधन कोयला खदानों को निजी हाँथों में सौपने के लिए षड्यंत्र कर हमारे क्षेत्र की कोयला खदानों को बंद कर रही है। अब ये सरकार साधारण आंदोलन से जागने वाली नही है, हमे सड़क पर आकर इस लड़ाई को लडऩा होगा। क्षेत्र के एक एक नागरिक को साथ मे लेकर इस लड़ाई को हम लड़ेंगे।
 कार्यक्रम को इंटक, एच एम एस, एटक, सीटू, एस सी एस टी काउंसिल सहित काँग्रेस नेताओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में संयुंक्त मोर्चा एवं काँग्रेस पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं कोयला श्रमिक उपस्थित थे।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष