Wed, 21 Oct 2026 | 02:17:12 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

राज्यपाल मंगुभाई पटेल 26 को आयेंगे

राज्यपाल मंगुभाई पटेल 26 को आयेंगे
शेयर करें:
छिन्दवाड़ा यशो:- मध्यप्रदेश के माननीय राज्यपाल मंगुभाई पटेल 26 और 27 सितंबर 2024 को छिंदवाड़ा जिले के दौरे पर रहेंगे। राज्यपाल श्री पटेल 26 सितंबर को सुबह 9.45 बजे भोपाल से कार द्वारा राज्य हैंगर के लिए रवाना होंगे, जहां से वे हेलीकॉप्टर द्वारा जिले के छिंदी हेलीपैड पर सुबह 11 बजे पहुंचेंगे। यहां से वे कार द्वारा ग्राम छिंदी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का दौरा करेंगे और स्वच्छता अभियान के अंतर्गत  स्वच्छता ही सेवा  कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। साथ ही सिकल सेल एनीमिया से पीडि़त लोगों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे ग्राम सिधौली में आयोजित जिला स्तरीय प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे और एक मंचीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। दोपहर 1 बजे प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी के घर भोजन करेंगे। इसके बाद राज्यपाल श्री पटेल छिंदी हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा इमलीखेड़ा हवाई पट्टी के लिए प्रस्थान करेंगे और फिर कार द्वारा सर्किट हाउस छिंदवाड़ा पहुंचेंगे जहां उनका रात्रि विश्राम होगा। 27 सितंबर को सुबह 10.30 बजे राज्यपाल श्री पटेल राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय छिंदवाड़ा के पहले दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 12.15 बजे वे इमलीखेड़ा हवाई पट्टी से हेलीकॉप्टर द्वारा भोपाल के लिए रवाना होंगे और 1.25 बजे राजभवन भोपाल पहुंचेंगे।

  कलेक्टर ने लिया तैयारियों का जायजा

 राज्यपाल   मंगुभाई पटेल के आगमन से पहले कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह द्वारा जिले के तामिया विकासखंड के ग्राम छिंदी, सिधौली व आंगनवाड़ी केंद्र बड्डाढाना छिंदी सहित अन्य स्थानों में तैयारियों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान एसपी श्री मनीष खत्री, सीईओ जिला पंचायत श्री अग्रिम कुमार एवं अन्य अधिकारी साथ में थे।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष