Mon, 19 Oct 2026 | 08:09:14 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ

प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस सिवनी में गुरु पूर्णिमा का हुआ भव्य आयोजन

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jul 22, 2024 07:27 pm / Post views : 110

प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस सिवनी में गुरु पूर्णिमा का हुआ भव्य आयोजन
शेयर करें:
   सिवनी यशो:- प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस सिवनी में शासन के निर्देशानुसार दिनांक 21 जुलाई 2024 व 22 जुलाई 2024 को दो दिवसीय गुरु पूर्णिमा का भव्य आयोजन संस्था के प्रचार्य डॉ रवि शंकर नाग के कुशल नेतृत्व में किया गया। प्रथम दिन देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण महाविद्यालय की ऑडिटोरियम हाल में  छात्र-छात्राओं एवं महाविद्यालय स्टाफ की उपस्थिति में किया गया। तत्पश्चात सरस्वती पूजन, गुरु वंदना प्रस्तुत की गई एवं वाणिज्य विभाग की विभाग अध्यक्ष डॉ रविंद्र दिवाकर द्वारा गुरु पूर्णिमा के महत्व एवं गुरु शिष्य परंपरा पर प्रकाश डाला गया। 
22 जुलाई 2024 को दीप प्रज्वलन, सरस्वती पूजन व गुरु वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसमें आमंत्रित सन्यासी, साधु संत, सेवानिवृत्त प्राचार्य, योगाचार्य, कथा वाचक, समाज सेवकों द्वारा गुरु शिष्य परंपरा पर अपना उद्बोधन प्रस्तुत किया गया। सन्यासी आचार्य बलवंतानन्द ने गुरु शिष्य परंपरा की व्याख्या करते हुए कहा कि "जिसके हृदय में वात्सल्य है वही गुरु है एवं जिसके हृदय में श्रद्धा है वही शिष्य है" । आचार्य जगमोहन मिश्र ने अपने उद्बोधन में कहा कि गुरु को  ज्ञान के प्रकाश से जग को आलोकित करना चाहिए। व्याकरणाचार्य शास्त्री दिवाकर तिवारी ने बताया कि गुरु से जीवन सफल होता है। धर्मवीर अजीत तिवारी ने गुरु शिष्य परंपरा के महत्व को आधुनिक परिप्रेक्ष्य में प्रतिपादित करते हुए समाज में इसकी उपादेयता पर प्रकाश डाला। एम एल बी  स्कूल सिवनी की प्राचार्य श्रीमती आराधना राजपूत ने कहा कि भारत एकमात्र ऐसा विश्व गुरु है जो एक हाथ में शस्त्र बाद दूसरे हाथ में शास्त्र रखता है। महाविद्यालय की भूतपूर्व प्राचार्य डॉ संध्या श्रीवास्तव ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को जीवन में अपना लक्ष्य निर्धारित करने का संदेश दिया। 
समाजसेविका श्रीमती आशा सनोडिया द्वारा गुरु महिमा से ओतप्रोत भजन की प्रस्तुति दी गई। योगाचार्य भगवान दास आंधवान  अथ योगानुशासन सूत्र की विवेचना की एवं श्रीमती सरिता आंधवान ने योग व संस्कृत के महत्व को बताते हुए योग को मोक्ष प्राप्ति का साधन बताया। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी गई एवं महाविद्यालय की जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री अजय बाबा पांडे ने आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का सफल मंच का संचालन डॉ एमसी सनोडिया द्वारा किया गया। कार्यक्रम की नोडल डॉ ज्योत्सना नावकर एवं श्रीमती रचना सक्सेना की सक्रिय भूमिका रही। कार्यक्रम में शिवराम सनोडिया, भुवन भास्कर मिश्रा,पी एस ठाकरे , रमेश मिश्रा, योगनारायण सिह,  रविंद्र सिसोदिया हर्षवर्धन सिंह सहित महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता की।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें