Thu, 22 Oct 2026 | 02:15:52 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव

भाजपा जिला कार्यालय सहित जिलेभर में केंद्रीय बजट का भव्य लाइव प्रसारण

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Feb 01, 2026 07:21 pm / Post views : 246

भाजपा जिला कार्यालय सहित जिलेभर में केंद्रीय बजट का भव्य लाइव प्रसारण
शेयर करें:

 Seoni 01 February 2026
सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में रविवार को केंद्रीय बजट 2026-27 का सीधा प्रसारण बड़े उत्साह, गंभीरता और सकारात्मक वातावरण के बीच देखा एवं श्रवण किया गया। भाजपा जिला कार्यालय में विशाल टीवी स्क्रीन के माध्यम से बजट का लाइव प्रसारण किया गया, वहीं सिवनी जिले के समस्त मंडल मुख्यालयों में भी भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, बुद्धिजीवियों, व्यापारियों एवं आम नागरिकों ने सामूहिक रूप से केंद्रीय बजट कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा।

[caption id="attachment_41032" align="aligncenter" width="300"]केंद्रीय बजट लाइव प्रसारण सिवनी में भाजपा जिला कार्यालय में कार्यक्रम देखते पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाजपा जिला कार्यालय सिवनी में केंद्रीय बजट 2026-27 का लाइव प्रसारण देखते भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नागरिक।[/caption]

भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन के नेतृत्व में पूर्व सांसद श्रीमती नीता पटेरिया, भाजपा के वरिष्ठ नेता वेदसिंह ठाकुर, व्यापारी वर्ग, अधिवक्ता, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एवं अन्य प्रबुद्धजनों ने एक साथ बैठकर बजट का अवलोकन किया।

“यह बजट भारत को तीसरी आर्थिक महाशक्ति बनाने की दिशा में ठोस कदम” – मीना बिसेन

बजट प्रसारण के पश्चात भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने केंद्रीय बजट को “सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय” वाला बजट बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा प्रस्तुत यह आम बजट देश को दुनिया की तीसरी आर्थिक महाशक्ति बनाने की दिशा में एक मजबूत और निर्णायक कदम है।

[caption id="attachment_41033" align="aligncenter" width="300"]केंद्रीय बजट लाइव प्रसारण सिवनी में भाजपा जिला कार्यालय में कार्यक्रम देखते पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाजपा जिला कार्यालय सिवनी में केंद्रीय बजट 2026-27 का लाइव प्रसारण देखते भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नागरिक।[/caption]

उन्होंने कहा कि यह बजट किसान, युवा, महिला, मजदूर, व्यापारी और मध्यम वर्ग सहित समाज के हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर विशेष जोर दिया गया है। उन्होंने बजट को 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब बताते हुए इसे भारत की सुधार यात्रा में एक “मील का पत्थर” करार दिया और इसे “अवसरों का राजमार्ग” बताया।

“2047 तक आत्मनिर्भर भारत की स्पष्ट रोडमैप” – नीता पटेरिया

पूर्व सांसद श्रीमती नीता पटेरिया ने कहा कि इस बजट में किसान, नौजवान, महिलाएं, शिक्षक, चिकित्सक और व्यापारी—समाज का कोई भी वर्ग ऐसा नहीं है जिसे नजरअंदाज किया गया हो। यह बजट 2047 तक भारत को मजबूत, सक्षम और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने की स्पष्ट सोच के साथ प्रस्तुत किया गया है।

“सुदृढ़ भारत, सक्षम भारत के निर्माण का बजट” – सुदर्शन बाझल

बजट के पश्चात चैंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष सुदर्शन बाझल ने कहा कि प्रस्तुत केंद्रीय बजट सुदृढ़ भारत, सक्षम भारत और आदर्श भारत के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला है। यह बजट आर्थिक मजबूती के साथ-साथ सामाजिक संतुलन को भी सुनिश्चित करता है।

जिलेभर में मंडल स्तर पर सफल आयोजन

इस अवसर पर अधिवक्ता संघ के जिला अध्यक्ष पंकज जैन, सीए राजेश गुप्ता, व्यापारी एवं भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक रूपचंद मोहनानी, कार्यक्रम के जिला संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष आनंद शर्मा, उत्तर मंडल संयोजक युवराज सिंह राहंगडाले, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती उर्मिला उईके सहित अनेक वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के जिला संयोजक संतोष अग्रवाल ने बताया कि इसी प्रकार के बजट लाइव प्रसारण कार्यक्रम पूरे जिले के विभिन्न मंडलों में भी आयोजित किए गए, जो सफलतापूर्वक संपन्न हुए।

[caption id="attachment_41031" align="aligncenter" width="300"]केंद्रीय बजट लाइव प्रसारण सिवनी में भाजपा जिला कार्यालय में कार्यक्रम देखते पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाजपा जिला कार्यालय सिवनी में केंद्रीय बजट 2026-27 का लाइव प्रसारण देखते भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नागरिक।[/caption]

विधायक दिनेश राय ‘मुनमुन’ ने ग्रामीणों संग देखा बजट

वहीं सिवनी विधायक दिनेश राय ‘मुनमुन’ ने अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान बंडोल ग्राम पंचायत में ग्रामीणजनों के साथ केंद्रीय बजट का सीधा प्रसारण देखा। उन्होंने बजट को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह बजट विकसित भारत के लक्ष्य को नई गति देने वाला है।

उन्होंने कहा कि यह बजट सभी वर्गों के कल्याण और विकास को समर्पित है। युवाओं की अपेक्षाओं को पूर्ण करने वाला है तथा उद्योगों के विस्तार, रेल सेवाओं के विकास, किसानों के हित, आधुनिकीकरण, सैन्य शक्ति के सुदृढ़ीकरण एवं मातृशक्ति के सशक्तिकरण को विशेष प्राथमिकता देता है।

विधायक श्री मुनमुन ने इस जनकल्याणकारी बजट के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।