Mon, 19 Oct 2026 | 06:11:45 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
, बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी!

स्वास्थ्य केन्द्र भवन का निर्माण गोपालगंज में ही किया जाए - घनश्याम सनोडिया

स्वास्थ्य केन्द्र भवन का निर्माण गोपालगंज में ही किया जाए - घनश्याम सनोडिया
शेयर करें:

ग्रामीणों के साथ अनेक कारण युक्त पत्र जिला कलेक्टर को सौंपा

 सिवनी यशो:- स्वास्थ्य केन्द्र भवन का निर्माण गोपालगंज में ही किया जाए, उक्ताशय की मांग जिला पंचायत सदस्य एवं जिला कांग्रेस कृषि कृषक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष घनश्याम सनोडिया ने जिला कलेक्टर से की। सिवनी जिले के गोपालगंज में 30 बिस्तरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लगभग 50 वर्ष से संचालित हो रहा है जिसमें समय. समय पर सुविधाओं का विस्तार होते रहा है और यह स्वास्थ्य केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों का उपचार भी कर रहा है। वर्तमान में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश से गोपालगंज स्वास्थ्य केंद्र के लिए एक 50 विस्तरीय नवीन भवन स्वीकृत किया गया है जिसके निर्माण से क्षेत्र के लोगों में प्रसन्नता की जगह निम्न कारणों से निराशा हो रही है. ;1. नवीन स्वीकृत भवन गोपालगंज में ना बनाकर सिंघोडी ग्राम में बनाना प्रस्तावित किया जा रहा है। ;2. स्वास्थ्य केंद्र गोपालगंज पहुंचने के लिए चारों दिशाओं से सुगम पक्के मार्ग एवं हाईवे पर होने से पब्लिक ट्रांस्पोर्ट की सुविधा उपलब्ध है। ;3. मरीजों को सिंघोडी जाने के लिए कोई यातायात की सुविधा उपलब्ध नहीं है। ;4. मरीजों को सिंघोडी जाने के लिए पहले गोपालगंज जाना होगा फिर वहाँ से निजी वाहन से 7 किलोमीटर की दूरी तय करना होगा या सीधा वाला जंगल के अंदर से 4 किलोमीटर का कच्चा रास्ता है जो बारिश में बंद रहेगा। बीच में बैनगंगा नदी भी है। ;5. गोपालगंज स्वास्थ्य केंद्र सिवनी ब्लॉक का मुख्यालय हैए यहाँ पर स्वास्थ्य विभाग या आशा कार्यकर्ताओं की ब्लॉक स्तरीय बैठक होती हैंए जिसमें आशा कार्यकर्ता बस या टेक्सी से पहुंच जाती हैंए सिघोडी जाना कठिन एवं मंहगा होगा। ;6. गोपालगंज स्वास्थ्य केंद्र हाईवे में होने से रोड एक्सिडेंट में घायल लोगों को भी इमरजेंसी में उपचार देता है जो सिंघोडी में अस्पताल सिफ्ट करने से सुविधा नहीं मिल पाऐगी। ;7. सिंघोडी में अस्पताल बनने पर मरीजों का पहुंचना सम्भव है ना नर्स डाक्टर या अन्य स्टाफ का पहुंचना सम्भव है ना ही लोगों को स्वास्थ्य सुविधा देने की सरकार की मन्शा पूरी होगी। श्री सनोडिया ने मांग की है कि जनसुविधा को ध्यान में रखते हुये उपरोक्त बिंदुओं के आधार पर स्वास्थ्य केंद्र का भवन गोपालगंज में ही बनवाने की कृपा करें। इस अवसर पर वशीर खान, महेश अवधिया, विजय अवधिया, जितेन्द्र सनोडिया, संजय साहू, प्रकाश विश्वकर्मा, गनेश विश्वकर्मा, खलील भाई, ज्वालासिंह, श्रीमती रीना काते, श्रीमती अंनदा राउत, श्रीमति सांता बाई उइके, निर्मला बरमैया, चम्पा बाई विश्वकर्मा, संगीता बाई, रविन्द्र वंशकार, प्रकाश मछरे, चेतराम आदि ग्रामीण जनों की उपस्थिति रही।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष