Tue, 20 Oct 2026 | 08:44:54 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

लोकसभा चुनाव में अमरवाड़ा में 15 हजार से जीते थे, विधानसभा में 51 हजार से जीतेगी भाजपा

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jun 23, 2024 08:48 pm / Post views : 144

लोकसभा चुनाव में अमरवाड़ा में 15 हजार से जीते थे, विधानसभा में 51 हजार से जीतेगी भाजपा
शेयर करें:
छिंदवाड़ा यशो:- भारतीय जनता पार्टी  के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा (Bharatiya Janata Party state president and Khajuraho MP Vishnudatt Sharma) ने छिंदवाड़ा (chhindwara) जिले के अमरवाड़ा (Amarwada) में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ स्तरीय कार्यकर्ता ही भारतीय जनता पार्टी की ताकत है। बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं ने अथक मेहनत व परिश्रम से भाजपा को प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों में ऐतिहासिक विजय दिलाई है। छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की गरीब कल्याण की योजनाओं (poor welfare schemes) के हितग्राहियों का गढ़ है। यही हितग्राही अमरवाड़ा उप चुनाव (by-election) में भाजपा को ऐतिहासिक विजय दिलाएंगे। लोकसभा चुनाव में अमरवाड़ा विधानसभा में भाजपा को 15 हजार से विजय मिली है, लेकिन आप लोगों का उत्साह और उपस्थिति बता रही है कि अमरवाड़ा उप चुनाव में भाजपा 51 हजार से ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने अमरवाड़ा उप चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया और आज से शुरू हुए एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया। सम्मेलन को छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू (Chhindwara MP Vivek Bunty Sahu) और पार्टी प्रत्याशी कमलेश शाह (Party candidate Kamlesh Shah) ने भी संबोधित किया।

हर घर में भाजपा की ताकत, घर-घर संपर्क करें कार्यकर्ता

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि छिंदवाड़ा अगर किसी का गढ़ है तो वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की गरीब कल्याण की योजनाओं के हितग्राहियों का गढ़ है। छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र और अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के हर घर में प्रधानमंत्री जी की गरीब कल्याण की किसी न किसी योजना का हितग्राही रहता है। आप सभी कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में गरीब कल्याण की योजनाओं और भाजपा की डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां जनता को बताएं और उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील करें। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत से पार्टी ने प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर विजय प्राप्त की है। बूथ कार्यकर्ता, पन्ना प्रमुख, बूथ अध्यक्ष से लेकर आप सभी कार्यकर्ता जितना मजबूती से पार्टी की बात और गरीब कल्याण की योजनाएं जनता तक पहुंचाएंगे, पार्टी को उतनी अधिक सफलता मिलेगी। इसलिए आप सभी कार्यकर्ता चुनाव कार्य में प्राणपण से जुट जाएं।

हर बूथ जीतने का संकल्प लेकर चुनाव कार्य में जुट जाएं

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि अमरवाड़ा विधानसभा में 332 बूथ हैं, लोकसभा चुनाव में करीब 200 बूथों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। पार्टी का हर कार्यकर्ता सजग प्रहरी बनकर अपने-अपने बूथ को और मजबूत बनाने, पार्टी के साथ नए मतदाताओं को जोडऩे का कार्य करें। आज आप सभी यहां से अमरवाड़ा विधानसभा के सभी 332 बूथों पर पार्टी की जीत का संकल्प लेकर चुनाव कार्य में जुट जाएं। भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है, यहां प्रत्याशी तो निमित्त मात्र होता है, असली चुनाव तो बूथ पर बूथ का कार्यकर्ता ही लड़ता है। आप सभी देवतुल्य कार्यकर्ता पार्टी प्रत्याशी बनकर अपने-अपने बूथों पर चुनाव कार्य में जुट जाएं और पार्टी को ऐतिहासिक विजय दिलाएं।

कमलेश शाह को विधायक बनाएं, विकास की गंगा बहा देंगे

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि मैं जब 2019 में खजुराहो से पहली बार प्रत्याशी बनकर क्षेत्र में पहुंचा तो लोगों ने कहा कि हम भाजपा को वोट देंगे, आप सांसद बनने के बाद क्षेत्र की पानी की समस्या को हल करा दीजिएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खजुराहो सहित पूरे बुंदेलखंड के पानी की समस्या को दूर करने 44 हजार 600 करोड़ की केन-बेतवा लिंक परियोजना को स्वीकृति प्रदान कर दी है। संभवत: इसी माह प्रधानमंत्री उस परियोजना का शिलान्यास भी करने वाले हैं। आप सभी भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह को विधायक बनाएं। अमरवाड़ा के हर घर में नल से पीने का पानी और हर गांव में सिंचाई की सुविधा पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। जल जीवन मिशन के तहत हर घर में नल से जल उपलब्ध कराया जा रहा है। अमरवाड़ा क्षेत्र में विकास के कई कार्य करने हैं। जिन गरीबों को पक्के मकान नहीं बने हैं, उन्हें पीएम आवास के तहत पक्के आवास भी मिलेंगे और अमरवाड़ा क्षेत्र के चारों जलासयों का निर्माण कराया जाएगा। आप भाजपा प्रत्याशी को विधायक बनाएं, भाजपा इस क्षेत्र में विकास की गंगा बहा देगी।

उप चुनाव कार्यालय का किया शुभारंभ

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने अमरवाड़ा में उप चुनाव कार्यालय का पूजन-अर्चन कर शुभारंभ किया। इस दौरान श्री शर्मा ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के अह्वान पर आज से शुरू किए गए 'एक पेड़ मां के नाम अभियानÓ के तहत पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रदेश शासन की मंत्री श्रीमती संपतिया उइके, प्रदेश महामंत्री व सांसद सुश्री कविता पाटीदार, विधायक व विधानसभा सह प्रभारी हेमंत खंडेलवाल, सांसद विवेक बंटी साहू, महापौर विक्रम अहाके, पूर्व मंत्री नानाभाऊ मोहोड़, जिला अध्यक्ष शेषराव यादव, पांढुर्णा जिला अध्यक्ष श्रीमती वैशाली महाले, पूर्व विधायक व पार्टी प्रत्याशी कमलेश शाह, रमेश दुबे, जिला प्रभारी संतोष पारिख, सुश्री मोनिका शाह बट्टी एवं प्रदेश प्रवक्ता अजय धवले सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें