Tue, 20 Oct 2026 | 04:00:37 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

डीबीटी के नाम पर बैंकों के चक्कर लगा रही लाडली बहना

डीबीटी के नाम पर बैंकों के चक्कर लगा रही लाडली बहना
शेयर करें:
सिवनी 31 मई 2023 सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का क्रियान्वय आगामी 10 जून से प्रारंभ हो जायेगा जिसके तहत लाडली बहनों को सीधे उनके बैंक खाते में 1000 रूपये सरकार की ओर से प्रदान किये जायेगे। इसके लिए ऑनलाईन आवेदन की प्रक्रिया सम्पन्न हो गई है लेकिन आवेदन प्रक्रिया सम्पन्न होने के बाद भी अनेक विसंगती के चलते लाडली बहनों को परेशान होना पड़ रहा है। जिसमें सबसे ज्यादा समस्या डीबीटी के लिए देखने को मिल रही है जिसके लिए लाडली बहना बैंकों के चक्कर लगा-लगाकर परेशान हो रही है। उक्ताशय की बात बुधवार को जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंच सौंपे गये ज्ञापन में राहुल गांधी विचारमंच के जिलाध्यक्ष रंजीत बघेल, किसान नेता हुकुमचंद सनोडिया, गोवर्धन पटेल द्वारा कहीं गई। प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम सौंपे गये ज्ञापन में कहा गया कि लाडली बहना योजना के तहत महिलाओं द्वारा ऑलनाईन आवेदन आमंत्रित किये गये थे आवेदन प्रक्रिया सम्पन्न कराने के लिए नगरीय क्षेत्रों में वार्ड स्तर और ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित कर फार्म भराये गये। आवेदन फार्म भरते समय समग्र आईडी का आधार नंबर और मोबाइल नंबर से लिंक होना अनिवार्य था जिसके लिए लाडली बहनों के द्वारा केवाईसी करायी गई, इसके साथ ही बैंक खाता को आधार कार्ड और मोबाइल नंबर से लिंक कराने के लिए भी ई-केवायसी करायी गई। इसके बाद महिलाओं के लाडली बहना के ऑनलाईन आवेदन प्रक्रिया सम्पन्न हुई। आवेदन के दौरान पोर्टल पर कई महिलाओं के बैंक खाता में आधार लिंक और डीबीटी चालू होना नहीं दिखाये जाने के कारण विगत दिनों जारी की गई लाडली बहना योजना की लिस्ट में महिलाओं के डीबीटी नहीं होने की जानकारी उन्हे लगी और महिलाएं पुन: बैंक पहुंची और आवेदन किया, तो मौके पर उपस्थित बैंक कर्मचारियों द्वारा उनके खाते में डीबीटी होने की जानकारी उन्हे दी गई लेकिन फार्म जमा करने के पश्चात किसी तरह की पावती हितग्राही लाडली बहना को प्रदान नहीं की जा रही और पुन: लिस्ट में उन्ही महिलाओं के नाम के सामने डीबीटी नहीं होना दर्शित किया गया। तो फिर महिलाएं बैंक पहुंची और वहां आवेदन किया तो वहां पूर्व की तरह डीबीटी होने की बात बतायी गई। इस तरह से महिलाएं बैंक के चक्कर लगा-लगाकर परेशान हो रही है। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई लाडली बहना योजना हेतु किये गये आवेदन प्रक्रिया के बाद आ रही विसंगतियों को जल्द से जल्द दूर किया जाये और बैंकों से संपर्क कर जिन महिलाओं के खाते आधार लिंक है उन पर स्वत: ही डीबीटी प्रारंभ कर लाडली बहनों को परेशानी से छुटकारा दिलाते हुए योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाये। ताकि लाडली बहनों को इस भीषण गर्मी और शादी-विवाह के सीजन में डीबीटी के नाम पर बैंकों के चक्कर लगाकर परेशान न होना पड़े।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें