Thu, 22 Oct 2026 | 02:42:46 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
बीना में ₹50 हजार करोड़ की पेट्रोकेमिकल परियोजना से औद्योगिक विकास को मिलेगी गति: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुंबई में इंडिया केम-2026 के उद्घाटन समारोह में हुए शामिल पोती को बचाने पानी में कूदे दादा, दोनों की डूबने से मौत मोहन भागवत के युवा संवाद शिविर में शामिल होने आज सिवनी से जबलपुर पहुंचेंगे युवा स्वयंसेवक 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड बीना में ₹50 हजार करोड़ की पेट्रोकेमिकल परियोजना से औद्योगिक विकास को मिलेगी गति: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुंबई में इंडिया केम-2026 के उद्घाटन समारोह में हुए शामिल पोती को बचाने पानी में कूदे दादा, दोनों की डूबने से मौत मोहन भागवत के युवा संवाद शिविर में शामिल होने आज सिवनी से जबलपुर पहुंचेंगे युवा स्वयंसेवक 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड

तीन दिवसीय सब जुनियर एवम सीनियर मध्य प्रदेश राज्य वूशु स्पर्धा का शुभारंभ

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Sep 07, 2024 07:53 pm / Post views : 188

तीन दिवसीय सब जुनियर एवम सीनियर मध्य प्रदेश राज्य वूशु स्पर्धा का शुभारंभ
शेयर करें:

जिला पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता के मुख्य आतिथ्य में प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

सिवनी यशो:- जिला वूशु संघ के अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह ठाकुर के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार दिनांक 06 से 08 सितंबर 2024 तक बाहुबली लॉन सिवनी में 25 वीं सब जूनियर एवम सीनियर मध्य प्रदेश राज्य वूशु स्तरीय वूशु प्रतियोगिता का शुभारंभ आज किया गया । यह प्रतियोगिता मध्य प्रदेश वूशु संघ के द्वारा आयोजित की जा रही है और प्रतियोगिता भारतीय वूशु संघ के नियमानुसार संपन्न की जाएगी । यह प्रतियोगिता मध्य प्रदेश वूशु संघ के सदस्य एवम सिवनी जिले के सचिव राहुल विश्वकर्मा द्वारा पहली बार सिवनी जिले में आयोजित की जा रही है । उक्त प्रतियोगिता में 18 वर्ष से अधिक उम्र के खिलाड़ी एवम 14 वर्ष से कम उम्र के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में 300 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे है । मध्य प्रदेश वूशु संघ की सचिव विश्वामित्र अवॉर्डी सारिका गुप्ता ने बताया की इस प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश के लगभग 38 जिले भाग ले रहे हैं और इसमें प्रदेश के राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय अवॉर्डी खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं । इस स्पर्धा से चयनित खिलाड़ी आगामी सीनियर राष्ट्रीय वूशु स्पर्धा देहरादून में 21 से 26 सितंबर 2024 तक भाग लेंगे । यह स्पर्धा तीन दिन तक आयोजित की जा रही है । 06 तारीख को सभी खिलाडय़िों का रजिस्ट्रेशन किया गया और वेट लिया गया। सभी खिलाडय़िों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन गूगल एंट्री फॉर्म में हो चुका है। 07 एवम 08 सितंबर को सभी भारवर्गों एवम ताओलु में स्पर्धाएं नियामानुसार मध्य प्रदेश के क्वालिफाइड जजेस की टेक्निकल कमीटी के द्वारा की जाएगी। इस स्पर्धा की सूचना समस्त जिलों के जिला सचिव , जिला खेल अधिकारी , खेल संचालक एवं अन्य खेल अधिकारियों को ईमेल के द्वारा सूचित करके दी गई है । मध्य प्रदेश वूशु संघ की सचिव सारिका गुप्ता ने बताया स्पर्धा में सांडा और ताऊलू दोनों ही स्पर्धा में प्रतियोगिता की जाएगी । इस स्पर्धा का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मेहता सिवनी, जिला के द्वारा किया गया । उन्होंने अपने उदबोधन में कहा की वूशु खेल हमारे देश के खून में है क्योंकि इसकी उत्पत्ति हमारे देश में बौद्ध भिक्षुओं के द्वारा की गई थी इसीलिए हम इसमें विजेता भी हैं। स्पर्धा के दौरान डीएसओ मनु धुर्वे मैडम,के के चतुर्वेदी सर, सीनियर एडवोकेट पंकज शर्मा,जस्सी थामस जिला कीड़ा अधिकारी, अशवनी कुमार तिवारी देवेंद्र ठाकुर उपस्थित अतिथिगण रहे ।

समापन पर सांसद एवं विधायक सहित अन्य अतिथियों की रहेगी उपस्थिती

द्वितीय दिन 8 सितंबर को सिवनी बालाघाट लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती भारती पारधी, विपिन गुप्ता प्रांत संगठन मंत्री अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे ,पूर्व जिला अध्यक्ष सुजीत जैन,जिला उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल, वैभव शुक्ला जिला संयोजक, अभिषेक दुबे, अखिलेश खेडीकर के आतिथ्य में शाम 4:00 बजे समापन होगा । यह कार्यक्रम हमारे जिले के लिए गौरव की बात है आप इस कार्यक्रम 12:00 बजे से शुभारंभ से लेकर शाम 4:00 बजे समापन संस्था के समस्त कार्यकारिणी सदस्य एवं साधारण सभा के सभी सदस्य उपस्थित रहे जिनके साथ संस्था के नियमानुसार राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर पर की जाने वाली समस्त वूशु गतिविधियों पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई एवं अध्यक्ष महोदया की अनुमति से योग्य निर्णय लिए गए । स्पर्धा का समापन 08 सितंबर की शाम 5 बजे किया जाएगा। जिसमें खिलाडय़िों को चैंपियनशिप ट्रॉफी के साथ मेडल सार्टिफिकेट वितरित किए जाएंगे । स्पर्धा हेतु भारतीय वूशु संघ , महापौर अन्नू भैया, ओलंपिक सचिव दिग्विजय सिंह, निलय तिवारी,अंबुज तिवारी संचालक कचनार बिल्डर्स एंड प्रमोटर , मनीष रवानी ( संचालक रवानी कंस्ट्रक्शन) आशुतोष मिश्रा ( ज़िला अध्यक्ष भाजपा खेल प्रकोष्ठ ), शासकीय अधिवक्ता रविन्द्र श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष सिद्धार्थ श्रीवास्तव, सहसचिव रजनीश सक्सेना , विकास चतुर्वेदी आदि के द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष