Tue, 20 Oct 2026 | 12:31:18 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

सहकारी समिति कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, समितियों में लटके ताले

सहकारी समिति कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, समितियों में लटके ताले
शेयर करें:
सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश सहकारी समिति महासंघ द्वारा प्रदेश स्तरीय अपनी एक सूत्रीय मांगों के निराकरण को लेकर मध्य प्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर मध्य प्रदेश सहकारी समिति के कर्मचारी विगत 02 दिनों से निरंतर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं। इस दौरान जिले की सभी सहकारी सोसायटी और राशन दुकानें बंद है। जिसके कारण न तो राशन वितरण कार्य हो रहा है और न ही राशन वितरण कार्य। बीते गुरुवार को मध्य प्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी संघ की हड़ताल का दूसरा दिन था। जहां सहकारी समितियों, विपणन समितियों, स्व सहायता समूह, उपभोक्ता राशन दुकान विक्रेताओं के सैकड़ो की तादाद में कर्मचारियों ने एकजुटता का परिचय देते हुए जबलपुर रोड स्थित अम्बेडकर चौक धरना स्थल पर शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।मध्य प्रदेश सहकारी समिति के कर्मचारियों द्वारा धरना स्थल पर नारे लगाए गए कि अगर हमारी बात नहीं मानी तो नहीं बंटेगा राशन पानी। मध्य प्रदेश सहकारी समिति के अध्यक्ष वंशी ठाकुर ने बताया कि प्रदेश के 55000 सहकारी समिति कर्मचारियों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा और वेतन दिए जाने की मांग को लेकर मध्य प्रदेश सहकारी समिति के कर्मचारी प्रदेश आह्वान पर प्रदेश के 52 जिलों में अनिश्चितकाल के लिए कलमबंद व ताला बंद हड़ताल पर है जब तक हमारी मांगे नहीं मानी जाती तब तक हमारी अनिश्चितकालीन हड़ताल के साथ साथ प्रदर्शन भी निरंतर जारी रहेगा।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें