Tue, 10 Nov 2026 | 03:27:05 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
छपारा अग्निकांड में छह लोगों की दर्दनाक मौत, दीवार तोड़कर चार ने बचाई जान नगर परिषद अध्यक्ष इमरता साहू ने मां महालक्ष्मी का पूजन कर नगर की सुख-समृद्धि की कामना की श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में पांच दिवसीय दीपोत्सव आज से, 9 नवंबर को होगा विशाल नगर भोज छिंदवाड़ा के चार मोगली मित्रों ने दिखाई उत्सुकता, पेंच के जंगल में हुआ बाघ का दीदार उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढालसिंह बिसेन का सिवनी में आत्मीय स्वागत, पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर शरीर से दूर रहूंगा लेकिन हृदय से कभी दूर नहीं - डॉ. ढालसिंह बिसेन दीपावली से पहले फटाका बाजार की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रशासन की नजर, एडीएम और एएसपी ने किया निरीक्षण शराब माफिया की जड़ें उखाड़ने की तैयारी, पांच जिलों में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई कम बारिश की आशंका के बीच किसानों को सलाह, मसूर-अलसी-चना और सरसों की बोनी करें: सांसद विवेक साहू कमलनाथ ने मुख्यमंत्री से मांगे करोड़ों रुपये, पेयजल संकट पर लिखा पत्र छपारा अग्निकांड में छह लोगों की दर्दनाक मौत, दीवार तोड़कर चार ने बचाई जान नगर परिषद अध्यक्ष इमरता साहू ने मां महालक्ष्मी का पूजन कर नगर की सुख-समृद्धि की कामना की श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में पांच दिवसीय दीपोत्सव आज से, 9 नवंबर को होगा विशाल नगर भोज छिंदवाड़ा के चार मोगली मित्रों ने दिखाई उत्सुकता, पेंच के जंगल में हुआ बाघ का दीदार उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढालसिंह बिसेन का सिवनी में आत्मीय स्वागत, पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर शरीर से दूर रहूंगा लेकिन हृदय से कभी दूर नहीं - डॉ. ढालसिंह बिसेन दीपावली से पहले फटाका बाजार की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रशासन की नजर, एडीएम और एएसपी ने किया निरीक्षण शराब माफिया की जड़ें उखाड़ने की तैयारी, पांच जिलों में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई कम बारिश की आशंका के बीच किसानों को सलाह, मसूर-अलसी-चना और सरसों की बोनी करें: सांसद विवेक साहू कमलनाथ ने मुख्यमंत्री से मांगे करोड़ों रुपये, पेयजल संकट पर लिखा पत्र

पेयजल आपूर्ति में लापरवाही पर अनुबंधकत्र्ताओं को बाउंडओवर करने के निर्देश

पेयजल आपूर्ति में लापरवाही पर अनुबंधकत्र्ताओं को बाउंडओवर करने के निर्देश
शेयर करें:

विकासखण्ड कुरई में कलेक्टर ने जल-जीवन मिशन की ली समीक्षा बैठक अधिकारी-कर्मचारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

सिवनी यशो:- कलेक्टर क्षितिज सिंघल ने शनिवार 06 अप्रैल को कुरई विकासखण्ड के जनपद पंचायत सभाकक्ष में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग एवं जल निगम के अधिकारियों के साथ ही साथ ग्राम सचिव एवं रोजगार सहायक की बैठक लेकर जल जीवन मिशन अंतर्गत पेयजल आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर श्री सिंघल ने सीधे मैदानी अमले से उनके ग्राम में पेयजल आपूर्ति के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा अपूर्ण योजनाओं एवं आंशिक आपूर्ति वाले ग्रामों में सुधार कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अनुबंधकर्ता को निर्देशित किया है। समीक्षा के दौरान सामने आए लापरवाह अनुबंधकर्ता एक्वालाला राईट वॉटर्स, रॉयल इंजीनियरिंग, मेसर्स प्रगति इंजीकन्स को बाउंडओवर करने के निर्देश अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुरई को दिए। इसके साथ-साथ इन अनुबंधकर्ताओं के द्वारा तय समय सीमा में कार्य पूर्ण न करने पर सभी को टर्निमेट करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंघल द्वारा आगामी 19 अप्रैल को लोकसभा निर्वाचन अंतर्गत होने वाले मतदान को लेकर भी विकासखण्ड एवं ग्राम स्तरीय अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि मतदान केन्द्रों में सभी जरूरी व्यवस्था जैसे रैम्प, बिजली, पानी के साथ-साथ ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए मतदाताओं के लिए पेयजल, छांव आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री सिंघल द्वारा खेत-तालाब योजना के प्रगतिरत कार्यों की भी समीक्षा करते हुए सभी कार्यों को समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही साथ सामुदायिक तालाबों के उन्नयन के लिए तालाबों को चिन्हांकित करने के निर्देश ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को दिए हैं। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नवजीवन पंवार, कार्यपालन यंत्री पीएचई अरूण श्रीवास्तव सहित पीएचई एवं जल निगम का मैदानी अमला उपस्थित रहे।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष