Thu, 22 Oct 2026 | 03:13:53 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव

आईसेक्ट कौशल विकास यात्रा 2023 का गुरुकुल एवं एच. आर.बरघाट में हुआ भव्य स्वागत

आईसेक्ट कौशल विकास यात्रा 2023 का गुरुकुल एवं एच. आर.बरघाट में हुआ भव्य स्वागत
शेयर करें:
  बरघाट यशो:- आईसेक्ट रविन्द्र नाथ टैगोर यूनिवर्सिटी भोपाल द्वारा आयोजित कौशल विकास यात्रा 2023 का आयोजन बरघाट नगर में किया गया। ह्यूमन रिसोर्सेस फेडरेशन के अनुसांगिक शैक्षणिक संस्थान गुरुकुल पब्लिक स्कूल बरघाट के विद्यार्थियों एवं एच आर के विद्यार्थियों द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। यात्रा का शुभारंभ एच आर इंस्टीट्यूट बरघाट में किया गया। गुरुकुल एवं एच आर के विद्यार्थियों द्वारा रैली का आयोजन किया गया। रैली का स्वागत करते हुए विधायक महोदय ने हरी झंडी दिखाई। यात्रा का भव्य स्वागत गुरुकुल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा पुष्पवर्षा के साथ किया गया। कौशल विकास यात्रा 2023 के आयोजन में आईसेक्ट से निशांत श्रीवास्तव जी स्टेट कॉर्डिनेटर, यचेंद्र राहंगडाले मेक्स, नरेश सिंह राजपूत जिला प्रबंधक उपस्थित रहे। यात्रा का स्वागत गुरुकुल पब्लिक स्कूल प्राचार्य श्रीमती ज्योति सिंह राजपूत के द्वारा विद्यालय प्रांगण में किया गया। कौशल विकास यात्रा के सेमिनार का आयोजन 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए गुरुकुल पब्लिक स्कूल में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माता सरस्वती के पूजन से की गई। स्टेट कॉर्डिनेटर निशांत श्रीवास्तव ने कहा विद्यार्थियों को नई शिक्षा नीति के अनुसार स्किल डेवलपमेंट भी अनिवार्य है। जिला प्रबंधक नरेश सिंह राजपूत द्वारा बच्चों से आईसेक्ट यूनिवर्सिटी के साथ 23 वर्षीय अनुभव को साझा करते हुए कहा गया किसी भी विद्यार्थी के जीवन ने किताबी ज्ञान के साथ कौशल एवं प्रायोगिक ज्ञान भी आवश्यक है। कार्यक्रम में कौशल विकास यात्रा के अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिताओं में स्पीच,निबंध एवं पोस्टर ने प्रथम आयुष बौद्ध, हर्षिता बिसेन, शांभवी सूर्यवंशी द्वितीय हेरवी तुरकर, नाम्या सिंह राजपूत, मणि रत्न दीक्षित एवं तृतीय पुरस्कार शालिनी गौतम, विद्या पटले, राशि टेंभरे को प्रदान किए गए। गुरुकुल पब्लिक स्कूल को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में गुरुकुल पब्लिक स्कूल के संरक्षक एवं मार्गदर्शक कुंवर सिंह राजपूत, विष्णु प्रसाद साहू, अनिरुद्ध तिवारी (स्पोर्ट ऑफिसर), निशाद खान (स्पोर्ट ऑफिसर) उपस्थित रहे।