सिवनी यशो :-सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन का कल्चुरी फाउंडेशन सिवनी द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। सोमवार दोपहर 12 बजे फाउंडेशन के पदाधिकारी एवं सदस्य बारापत्थर स्थित विधायक निवास पहुंचे और उन्हें प्रथम कन्या रत्न की प्राप्ति पर बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर फाउंडेशन ने विधायक राय को उनके ज्येष्ठ पुत्र दिव्यांश राम राय को कन्या संतान प्राप्त होने पर शुभकामनाएँ दीं तथा हाल ही में सिवनी से स्पेशल ट्रेन के माध्यम से श्रद्धालुओं को अयोध्या नगरी की पवित्र यात्रा कराने के लिए आभार व्यक्त किया।
फाउंडेशन सदस्यों ने विधायक राय को स्मृति चिन्ह भेंट किया, मीठा खिलाया और पुष्पमालाओं से स्वागत किया। इस दौरान विधायक ने सभी आगंतुकों के प्रति हृदय से आभार जताया।
गरिमामय उपस्थिति
स्वागत समारोह में अरुण राय, अखिलेश राय जेवनारामाल, सुनील राय, बसंत राय, टी.एस. राय, दिलीप राय, सहेन्द्र राय, संजय नारायण राय, डॉ. बसंत राय, डॉ. गजेन्द्र डहरवाल, आदेश मालवीय, रंजीत राय, संजय राय, जगदीश राय, विनोद राय, सत्यम सूर्यवंशी, नीलेश सूर्यवंशी, जितेन्द्र सूर्यवंशी, बपत राय, अखिलेश खेडीकर, धीरज राय, संकेत विक्की शिवहरे, रीतेश राय, महेश सूर्यवंशी, दीपक राय, राजा चौकसे, सविता आर्य, अदीप आर्य, जयसिंह राय, देवीदीन राय, मनोज राय सहित अनेक बंधुजन मौजूद रहे।
इसके अलावा वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. पी. सूर्या एवं स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजय दुबे ने भी विधायक निवास पहुँचकर “लक्ष्मी रूपी लाड़ली पोती” के आगमन पर शुभकामनाएँ दीं।