तत्पश्चात विधायक कमल मर्सकोले व अन्य अतिथियों ने कार्यक्रम में उपस्थित सक्रिय सदस्यों के ऊपर पुष्प वर्षा कर उनका वंदन अभिनंदन किया।
विधायक कमल मर्सकोले ने अपने निर्धारित बिंदु "प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत का स्वरूप" विषय पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया। विधायक कमल मर्सकोले ने 2003 से पहले के मध्यप्रदेश तथा 2014 के पहले के भारत का तुलनात्मक स्वरूप कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा तथा बताया कि देश का जो वर्तमान विकसित स्वरूप हम? सभी के सामने है वो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की दूरदर्शी सोच तथा राष्ट्र प्रथम विचारधारा की वजह से ही है।
विधायक मर्सकोले ने कहा कि अब हमारे प्रधानमंत्री जी एक राष्ट्र एक चुनाव की ओर अग्रसर हो रहे हैं जिसके लिए हम सभी को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का समर्थन प्राप्त करने के लिए काम करना है। भाजपा के शासन में जो कार्य हो रहे है उसकी प्रमाणिकता है विकास की गति जनता अनुभव कर रही है तो योजनाओं का राशि संबंधित के खाते में शत प्रतिशत आ रहा है यह भाजपा की सत्ता का परिणाम है और सत्ता में शुचिता की प्रमाणिकता है ।
भाजपा ने वैचारिक क्रांति और सत्ता के प्रति विश्वनीयता बनायी - सुजीत
पूर्व जिला अध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुजीत जैन ने अपने निर्धारित विषय "भारतीय राजनीति में भाजपा द्वारा लाया गया परिवर्तन" पर व्याख्यान प्रस्तुत किया उन्होंने कहा कि 6 अप्रैल 1980 को पार्टी की स्थापना हुई तथा अटल जी पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। अटल जी की कही सारी बातें आज 2025 में सत्य साबित हुई हैं। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की एक प्रधान एक निशान एक विधान की परिकल्पना को धारा 370 एवं 35 ए. को विलोपित कर मोदी जी ने चरितार्थ की है। ने कहा कि हम राजनीति में सत्ता सुख लेने नहीं बल्कि सत्ता को माध्यम बनाकर राष्ट्र निर्माण के लिये आये हैं जो हमारी सरकारें सतत रूप से कर रहीं हैं।
अपने उद्बोधन में सुजीत जैन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के अंत्योदय के सिद्धांत की बदौलत ही आज हम देख रहे हैं कि जिले में मातृशक्ति के हाथों में कमान है जिसका उदाहरण पार्टी की मुखिया श्रीमती मीना बिसेन एवं सांसद श्रीमती भारती पारधी आपके सामने है। सबका साथ सबका विकास केवल भारतीय जनता पार्टी के ही सिद्धांत में है अन्य कोई राजनीतिक दल परिवार वाद से ऊपर आज तक उठ ही नहीं सके।