Wed, 21 Oct 2026 | 06:05:12 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

आज छिन्दवाड़ा आएंगे कमलनाथ व नकुलनाथ, विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे नेताद्वय

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Feb 26, 2025 08:49 pm / Post views : 155

आज छिन्दवाड़ा आएंगे कमलनाथ व नकुलनाथ, विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे नेताद्वय
शेयर करें:
Chhindwara 26 February 2025 छिन्दवाड़ा यशो:- मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ का आज छिन्दवाड़ा आगमन होने जा रहा है। आगमन उपरांत नेताद्वय छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्ना जिला कांग्रेस द्वारा आयोजित आयोजनों में सम्मिलित होने के साथ ही ईमलीखेड़ा स्थित सीआईआई स्किल सेन्टर के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ चार दिवसीय दौरे पर छिन्दवाड़ा आ रहे हैं, जबकि पूर्व सांसद नकुलनाथ तीन दिवसीय दौरे पर छिन्दवाड़ा में रहेंगे। इस दौरान नेताद्वय विभिन्न आयोजनों में उपस्थित होने के साथ ही पांढुर्ना जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित बैठक में भी सम्मिलित होंगे। पूर्व सीएम कार्यालय द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार दिनांक 27 फरवरी को प्रात: 10 बजे कमलनाथ एवं नकुलनाथ का विशेष वायुयान से ईमलीखेड़ा हवाई पट्टी पर आगमन होगा, तत्पश्चात ईमलीखेड़ा स्थित सीआईआई प्रशिक्षण केन्द्र एवं बजाज सर्विस टेक्निकल एक्सीलेंस प्रोग्राम का शुभारंभ करेंगे। तदोपरांत नेताद्वय का शिकारपुर आगमन होगा, तदोपरांत कमलनाथ जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्धारित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, जबकि नकुलनाथ विधायक निधि से निर्मित होने वाले कार्यों का भूमिपूजन करने दोपहर 3.30 बजे उप ब्लॉक पश्चिम के वार्ड क्रमांक 40 राजनगर पहुंचेंगे। अपराहंत 4.30 बजे पूर्व उप ब्लॉक के वार्ड क्रमांक 13 जगन्नाथ स्कूल के पास आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर विधायक निधि के कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। नकुलनाथ जी का सांय 5.15 बजे नगर निगम ग्रामीण भाग एक के ग्राम सारना में आगमन होगा जहां वे विधायक निधि से निर्मित होने वाले कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे,तदोपरांत उनका शिकारपुर आगमन होगा। दिनांक 28 फरवरी 2025 को कमलनाथ एवं नकुलनाथ का प्रात: 10 बजे बिछुआ ब्लॉक के ग्राम धनेगांव में कांग्रेस के आदिवासी नेता स्व. जानिकराम मर्सकोले के निवास पर आगमन होगा। नेताद्वय प्रात: 11 बजे हेलीकाप्टर द्वारा पांढुर्ना पहुंचेंगे जहां वे पांढुर्ना जिला कांग्रेस कमेटी की आयोजित बैठक में सम्मिलित होंगे तत्पश्चात नेताद्वय स्व. गोविंदराव खुरसंगे के निवास पहुंचेंगे, तदोपरांत दोपहर 1 बजे कमलनाथ एवं नकुलनाथ का शिकारपुर आगमन होगा। शिकारपुर आगमन उपरांत नकुलनाथ का का अपराहंत 4 बजे उप ब्लॉक उत्तर के वार्ड क्रमांक 06 ऊंटखाना में आगमन होगा जहां वे विधायक निधि से निर्मित होने वाले कार्यों का भूमिपूजन करेंगे तदोपरांत उप ब्लॉक मध्य के वार्ड क्रमांक 26 पॉवर हाउस पहुंचकर आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में उपस्थित होंगे। सांय 5.05 बजे नकुलनाथ का उत्तर उप ब्लॉक के चंदनगांव बस स्टैण्ड में आगमन होगा, तदोपरांत वे 5.40 बजे निगम ग्रामीण के भाग दो के ग्राम सांख (छिन्दवाड़ा) पहुंचकर विधायक निधि के कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। रात्रि 7 बजे श्री नाथ का शिकारपुर आगमन होगा।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष