Mon, 19 Oct 2026 | 07:07:41 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा

बोर्ड परीक्षाओं के निराशाजनक परिणाम पर कमलनाथ ने सरकार को बताया जिम्मेदार

बोर्ड परीक्षाओं के निराशाजनक परिणाम पर कमलनाथ ने सरकार को बताया जिम्मेदार
शेयर करें:
छिंदवाड़ा :- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मध्यप्रदेश की बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम निराशाजनक आने पर सरकार को घेरते हुये कहा है कि खराब परीक्षा परिणाम के लिये सरकार दोषी है सरकार बच्चों के भविष्य की ओर ध्यान नहीं दे रही है और सरकार की इस लापरवाही से पीढ़ी बर्बाद हो रही है । पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा है कि सरकार अपना चेहरा चमकाने में लगी रहती है । उन्होंने सरकार को सलाह दी है कि सरकार विज्ञापनों के बल पर अपना चेहरा चमकाने की बजाय शिक्षा का स्तर सुधारें ओर बच्चों के भविष्य की चिंता करें । पूर्व सीएम कमलनाथ ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स में लिखा है कि मध्य प्रदेश की 10वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम का जो विश्लेषण अब सामने आ रहा है, वह और भी ज़्यादा चिंताजनक है। अगर 30 प्रतिशत बच्चे ऐसे हैं जो सभी विषय में फ़ेल हो गए तो हमें सोचना पड़ेगा कि मध्य प्रदेश में शिक्षा का स्तर क्या है और इसकी गुणवत्ता किस तरह कमज़ोर होती जा रही है? मैं हमेशा कहता हूँ कि हमें अपने बच्चों के भविष्य की चिंता करनी है। अगर भविष्य खऱाब हो जाएगा तो आने वाली पीढ़ी का क्या होगा? लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि प्रदेश में शिक्षा का स्तर बढ़ाने, अध्यापकों की समुचित संख्या तैनात करने, अतिथि शिक्षकों को सम्मानजनक वेतन देने की कोई पहल मध्य प्रदेश सरकार द्वारा नहीं की जा रही है। मध्य प्रदेश के राजनैतिक नेतृत्व को इवेंटबाज़ी और विज्ञापनों से फ़ुरसत नहीं है। बेहतर होगा सरकार झूठ के बल पर अपना चेहरा चमकाने के बजाय शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक निवेश और सुधार कर बच्चों का भविष्य चमकाए। https://twitter.com/OfficeOfKNath/status/1785207090560266556

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें